HomeHimachalSirmaurराजगढ़ क्षेत्र की इन पंचायतों में छूटे मतदाताओं के नाम सूचियों में...

राजगढ़ क्षेत्र की इन पंचायतों में छूटे मतदाताओं के नाम सूचियों में होंगे शामिल : DC

इसी तरह विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत टिक्करी कुठार की निर्वाचक नामावली की तैयारी के दौरान 23 मतदाता वार्ड नंबर-1 के स्थान पर वार्ड नंबर-2 में शामिल किए गए है, जिन्हें वार्ड नंबर-2 से वार्ड नंबर-1 में शामिल किया जाना है।

नाहन : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत राणाघाट, कोठिया जाजर, कोटी पधोग, नेहरपाब, जदोल टपरोली, छोगटाली, टिक्कर और सैर जगास की निर्वाचक नामावली की तैयारी के दौरान कुछ मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करने से छूट गए हैं, जिन्हें उक्त ग्राम पंचायत की मतदाता सूचियों में शामिल किया जाना है।

इसी तरह विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत टिक्करी कुठार की निर्वाचक नामावली की तैयारी के दौरान 23 मतदाता वार्ड नंबर-1 के स्थान पर वार्ड नंबर-2 में शामिल किए गए है, जिन्हें वार्ड नंबर-2 से वार्ड नंबर-1 में शामिल किया जाना है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में नशीली दवाओं के तस्कर को 15 साल का कठोर कारावास, डेढ़ लाख रुपये जुर्माना

उन्होंने बताया कि 3 नवंबर, 2025 को उपायुक्त कार्यालय में सांय 3ः30 बजे छूट गए मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली सूची में दर्ज करने और 23 मतदाताओं को वार्ड नंबर-1 में शामिल करने पर विचार किया जाएगा। यदि किसी मतदाता को इस संबंध में आपत्ति हो तो वह विचार किए जाने के समय अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More