HomeHimachalSirmaur3 नवंबर तक सिरमौर प्रवास पर रहेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, जानें...

3 नवंबर तक सिरमौर प्रवास पर रहेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

उद्योग, संसदीय कार्य और श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 31 अक्तूबर से 3 नवंबर, 2025 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।

नाहन : उद्योग, संसदीय कार्य और श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 31 अक्तूबर से 3 नवंबर, 2025 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 31 अक्तूबर को प्रातः 11ः30 बजे अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला के उद्वघाटन अवसर पर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ रहेंगे।

1 नवंबर को वह लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह शिलाई में जनसमस्याओं का निराकरण करेंगे। वहीं, 2 नवंबर को उद्योग मंत्री शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुगाना में पटवार सर्कल दुगाना का लोकार्पण करने के उपरांत जनसमस्याएं सुनेंगे।

3 नवंबर को उद्योग मंत्री शिलाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोटा मानल भवन का उद्वघाटन करेंगे। इसके बाद वह जन समस्याओं का निराकरण करेंगे।

ये भी पढ़ें:  जमटा स्कूल के वार्षिक उत्सव में विधायक सोलंकी ने दी ₹17 लाख की सौगात, बच्चों को दिया नशे से दूर रहने का मूल मंत्र
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More