HomeHimachalSirmaurपच्छाद में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल शांडिल ने किया दो दिवसीय भूरेश्वर महादेव...

पच्छाद में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल शांडिल ने किया दो दिवसीय भूरेश्वर महादेव मेले का शुभारंभ

इस दौरान उन्होंने भूर्शिंग मंदिर कथाड़ में भूरेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगभग 10 लाख रुपए से निर्मित कमरों, पाकशाला और स्वच्छ पेयजल सुविधा स्थल का उद्घाटन भी किया।

सराहां : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व सैनिक कल्याण मंत्री डा. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने शुक्रवार को अपने सिरमौर जिला के प्रवास के दौरान दो दिवसीय भूरेश्वर महादेव मेला का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने भूर्शिंग मंदिर कथाड़ में भूरेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगभग 10 लाख रुपए से निर्मित कमरों, पाकशाला और स्वच्छ पेयजल सुविधा स्थल का उद्घाटन भी किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है और यहां के लोगों की देवी-देवताओं के प्रति गहरी आस्था भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकांश मेलों का आयोजन देव परंपराओं से जुड़ा है, जो हमारी समृद्ध संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाती है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, गिरि का बढ़ा जलस्तर, 2 बार जटोन बैराज से छोड़ा पानी

यह स्थल धार्मिक केंद्र के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी अति रमणीय है। ऐसे स्थलों के विकास से जहां एक ओर धार्मिक भावनाओं को बल मिलता है, वहीं क्षेत्रीय लोगों की आय भी उपार्जन होती है। आगामी समय में इस क्षेत्र को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस दो दिवसीय मेले के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं और कुश्ती आयोजन का भी शुभारंभ किया। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपए मेला कमेटी को प्रदान किए। मंदिर कमेटी ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष मांग पत्र भी प्रस्तुत किया। सेवानिवृत्त सैनिकों ने कर्नल धनीराम शांडिल से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें:  स्विफ्ट कार में हो रही थी चिट्टे की तस्करी, पुलिस ने धर दबोचे 2 युवक

इस मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रधान मदन मोहन अत्री व अन्य सदस्यों ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी व मंदिर के इतिहास से संबंधित स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More