HomeHimachalSolanतेज रफ्तारी से बाइक चला रहे चालक पर शिकंजा, पुलिस ने काटा...

तेज रफ्तारी से बाइक चला रहे चालक पर शिकंजा, पुलिस ने काटा 10 हजार का चालान

जब पुलिस ने चालक को ड्राइविंग लाइसेंस पेश करने को कहा तो वह नहीं दिखा सका। बाइक का साइलेंसर जांचने पर वह डिफेक्टिव पाया गया।

सोलन : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सोलन पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गत दिन यातायात पुलिस की एक टीम सोलन शहर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थी।

सूचना मिली कि सोलन बाईपास सब्जी मंडी के पास एक हरे रंग की मोटरसाइकिल को उसका चालक बहुत तेज गति और तेज आवाज में चला रहा है। लिहाजा, पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त बाइक की तलाश की और उसे पुराना बस स्टैंड के समीप रोक लिया।

बाइक चालक की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र सुरेश चंद निवासी शशि गार्डन, मयूर विहार, नई दिल्ली के रूप में हुई। जब पुलिस ने चालक को ड्राइविंग लाइसेंस पेश करने को कहा तो वह नहीं दिखा सका। बाइक का साइलेंसर जांचने पर वह डिफेक्टिव पाया गया।

ये भी पढ़ें:  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विजन को लागू कर रही राज्य सरकार : सीएम

इस पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 190(2) में डिफेक्टिव साइलेंसर और धारा 181 में बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने के लिए चालक का 10,000 रुपए का चालान काटा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे लापरवाह और नियम तोड़ने वाले बाइक चालकों पर निगरानी और कार्रवाई का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस को कुछ समय से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ बाइक चालक तेज गति और तेज आवाज वाले साइलेंसर का उपयोग करके सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहे हैं, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है और स्थानीय लोग भी परेशान हैं।

ये भी पढ़ें:  फोन इग्नोर करना अफसरों को पड़ेगा भारी, विधानसभा में गूंजा मामला, स्पीकर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

ऐसे बाइक चालकों पर शिकंजा कसने के लिए चलाया गया अभियान जारी है और लगातार नजर रखी जा रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More