HomeHimachalChambaआउटसोर्स व कम वेतनभोगी कर्मियों के लिए ठोस नीति बनाने पर सरकार...

आउटसोर्स व कम वेतनभोगी कर्मियों के लिए ठोस नीति बनाने पर सरकार कर रही विचार: खाची

केहर सिंह खाची ने कहा कि वन और जल की अवधारणा को जोड़ते हुए वन विभाग के सहयोग से इको-टूरिज्म गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाए जा सकें।

चंबा : वन विकास निगम के उपाध्यक्ष कैबिनेट रैंक केहर सिंह खाची ने मंगलवार को 26वीं राज्य स्तरीय वन खेल एवं ड्यूटी मीट-2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को ट्रॉफियां, पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो विभाग की टीम भावना और अनुशासन का परिचायक है। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कर्मियों में शारीरिक स्फूर्ति प्रदान करने के साथ कार्यस्थल पर सहयोग और समर्पण की भावना को भी सुदृढ़ करती हैं।

ये भी पढ़ें:  बिजली बोर्ड के निर्देश: जल्द लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया तो कटेगा कनेक्शन

केहर सिंह खाची ने कहा कि वन और जल की अवधारणा को जोड़ते हुए वन विभाग के सहयोग से इको-टूरिज्म गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाए जा सकें। राज्य सरकार गत छह-सात वर्षों से आउटसोर्स कर्मचारियों सहित कम वेतन पर कार्य करने वाले कर्मियों के हित में एक ठोस नीति तैयार करने की दिशा में विचार कर रही है।

उन्होंने खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता प्रदान करने की की भी बात कही। इससे पूर्व प्रधान मुख्य अरण्यपाल संजय सूद ने प्रतियोगिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने विभागीय कर्मियों को एथलेटिक्स से संबंधित गतिविधियों के अभ्यास बढ़ाने को भी कहा। कार्यक्रम में स्वागत-संबोधन अरण्यपाल वन वृत्त चंबा राकेश कुमार ने किया।

ये भी पढ़ें:  सांसद अनुराग की पाकिस्तान को दो टूक : अब भी नहीं सुधरे जनाजा उठाने वाला मिलेगा न कोई आंसू बहाने वाला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More