HomeHimachalBilaspurदिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए 7 नवंबर को बैठेगा मेडिकल बोर्ड

दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए 7 नवंबर को बैठेगा मेडिकल बोर्ड

सीएमओ ने बताया कि विकलांगता प्रमाण पत्र बोर्ड के कम से कम दो नामित सदस्यों द्वारा प्रमाणित एवं स्वीकृत किया जाना आवश्यक होगा। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वह अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को समय पर उपस्थित हों।

बिलासपुर : मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि जिला चिकित्सकीय विकलांगता बोर्ड की बैठक 7 नवंबर (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी। यह बोर्ड क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के नए ओपीडी कॉम्प्लेक्स के कक्ष संख्या 203 में प्रातः 10 बजे से कार्य प्रारंभ करेगा और अंतिम लाभार्थी की जांच पूर्ण होने तक जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस बोर्ड के माध्यम से पात्र दिव्यांग व्यक्तियों के चिकित्सकीय परीक्षण कर विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

विकलांगता बोर्ड की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा करेंगे। बोर्ड में डॉ. निशांत आचार्य (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. भूपिंदर शर्मा (ईएनटी विशेषज्ञ), डॉ. प्रशांत शर्मा (जनरल सर्जन), डॉ. कुलदीप कुमार (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. निशांत वर्धन (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. नरेश चैहान (मेडिसिन विशेषज्ञ), डॉ. आयुष शर्मा (मनोचिकित्सक) तथा श्रीमती ज्योत्स्ना गौतम (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं- 2026: कहलूर क्वीन प्रतियोगिता के ऑडिशन शुरू

सीएमओ ने बताया कि विकलांगता प्रमाण पत्र बोर्ड के कम से कम दो नामित सदस्यों द्वारा प्रमाणित एवं स्वीकृत किया जाना आवश्यक होगा। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वह अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को समय पर उपस्थित हों।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More