Home Himachal Shimla जुन्गा अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती, डॉ. सोनिका ठाकुर ने...

जुन्गा अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती, डॉ. सोनिका ठाकुर ने किया ज्वाइन

सिविल अस्पताल जुन्गा क्षेत्र का सबसे पुराना अस्पताल है, जहां दूसरी मर्तबा स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है। काफी वर्षों पहले इस अस्पताल में कुछ समय के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ की पोस्टिंग हुई थी।

0

शिमला : सिविल अस्पताल जुन्गा में डॉ. सोनिका ठाकुर ने बतौर स्त्री रोग विशेषज्ञ पदभार संभाल लिया है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज वर्मा व अन्य स्टाफ सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

डॉ. मनोज वर्मा ने बताया कि सोनिका ठाकुर मूलतः मंडी जिला के करसोग के चुराग से संबंध रखती हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा (कांगड़ा) में प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद सरकार ने उनकी सिविल अस्पताल जुन्गा में बतौर स्त्री रोग विशेषज्ञ नियुक्ति की है।

उनकी तैनाती से अब जुन्गा तहसील की महिलाओं को अपने उपचार के लिए आईजीएमसी अथवा केएनएच शिमला नहीं जाना पड़ेगा।

जुन्गा पंचायत के प्रधान बंसीलाल कश्यप, पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस मंडल कुसुंपटी के पूर्व अध्यक्ष अतर सिंह ठाकुर, दरभोग पंचायत की प्रधान तनु भारद्वाज, क्योंथल सीएलएफ की प्रधान अनीता शर्मा, पूनम कश्यप, योगमाया शर्मा, प्रीती, वीओ पीरन की प्रधान बिमला वर्मा, जनेडघाट की प्रधान सुरेशा ठाकुर सहित महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह ने स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करने पर सरकार का आभार जताया।

ये भी पढ़ें:  Nagar Panchayat Shillai: शिलाई को नगर पंचायत का दर्जा, सरकार ने जारी की अधिसूचना

ग्रामीणों ने जुन्गा अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर सुविधा आरंभ करने और इसमें उपकरण एवं अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध करवाने के लिए सरकार से मांग की।

प्रधान बंसीलाल कश्यप ने बताया कि सिविल अस्पताल जुन्गा क्षेत्र का सबसे पुराना अस्पताल है, जहां दूसरी मर्तबा स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है। काफी वर्षों पहले इस अस्पताल में कुछ समय के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ की पोस्टिंग हुई थी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल विधानसभा में गूंजा पच्छाद के लोगों का दर्द, विधायक रीना ने उठाया सराहां अस्पताल का मामला