HomeHimachalSolan50 पदों के लिए 13 नवंबर को यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू, 10वीं...

50 पदों के लिए 13 नवंबर को यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू, 10वीं पढ़ा भी कर सकता है आवेदन

कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार मोबाइल नंबर 82199-71112 पर संपर्क कर सकते हैं।

सोलन : मैसर्ज एसआईएस लिमिटेड आर.टी.ए. हमीरपुर में सिक्योरटी गार्ड व सिक्योरटी सुपरवाइजर के कुल 50 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 13 नवंबर, 2025 को उप रोजगार कार्यालय नालागढ़ में आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी का विशिष्ट शारीरिक मापदंड ऊंचाई 168 सेमी, वजन 52-95 किलोग्राम और आयु 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. से प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  शोंगटोंग-कड़छम जलविद्युत परियोजना की प्रगति की CM ने की समीक्षा, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक उम्मीदवार से अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेजों सहित उप रोजगार कार्यालय नालागढ़ में 13 नवंबर, 2025 को सुबह 10:30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार मोबाइल नंबर 82199-71112 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  जिला सिरमौर में 273 पंचायत प्रधानों, 17 जिला परिषद और 8 बीडीसी अध्यक्षों व सदस्यों के आरक्षण की संशोधित सूची जारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More