HomeHimachalSirmaurजैतक में 62 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर दी जान, खेतों में...

जैतक में 62 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर दी जान, खेतों में मिला शव

पुलिस के अनुसार मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज नाहन में परिजनों की उपस्थिति में करवाया गया। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

नाहन : जिला सिरमौर के धारटीधार क्षेत्र में जैतक गांव की एक महिला ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। मृतक महिला की पहचान 62 वर्षीय लाजवंती देवी के तौर पर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को टेलीफोन के माध्यम से घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

प्रारंभिक तस्दीक के दौरान मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि लाजवंती कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। परिजनों ने इस मामले में किसी भी व्यक्ति पर कोई शक या फाउल-प्ले की आशंका नहीं जताई है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 835 ग्राम चरस के साथ पकड़ी गईं तीन महिलाएं, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज नाहन में परिजनों की उपस्थिति में करवाया गया। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Aapki Baat News Network
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More