HomeHimachalSirmaurशिकायत निवारण समिति की बैठक में सड़क, पानी और बिजली जैसे विषयों...

शिकायत निवारण समिति की बैठक में सड़क, पानी और बिजली जैसे विषयों पर फोकस, उद्योग मंत्री ने दिए ये निर्देश

उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकारी अधिकारियों द्वारा किए गए कार्य सरकार का आईना है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा किए गए कार्यों के लिए वह जनता के लिए उत्तरदायी है। इसलिए उनके द्वारा गुणात्मक कार्य सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

नाहन : जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक वीरवार को जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की।

बैठक में उद्योग मंत्री ने जिले में सुचारू रूप से जल उपलब्ध करवाने के लिए जल जीवन मिशन योजना एवं अन्य पुरानी योजनाओं के जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य संस्थानों की स्थिति का जायजा भी लिया।

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति द्वारा निरंतर रूप से बैठक का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जिले में विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान की जा सके।

उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकारी अधिकारियों द्वारा किए गए कार्य सरकार का आईना है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा किए गए कार्यों के लिए वह जनता के लिए उत्तरदायी है। इसलिए उनके द्वारा गुणात्मक कार्य सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  बख्शे नहीं जाएंगे नशा कारोबारी, जाल बिछाने वाले ऐसे लोग सर्विलांस पर : सोलंकी

बैठक में गैर सरकारी सदस्यों द्वारा प्रस्तुत मदों पर चर्चा की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि नारग से फागला सड़क को दुरुस्त करने के लिए पैच वर्क का कार्य किया जाएगा। ग्राम पंचायत वासनी-पाब आदि गांव में लो वोल्टेज की समस्या के निवारण के लिए शांत गांव में 25 किलोवाट का ट्रांसफार्मर शीघ्र लगाया जाएगा।

बैठक में अवगत करवाया गया कि धौलाकुआं से बायला संपर्क मार्ग को पक्का करने का कार्य किया जाएगा। बागथन-बनेठी-राजगढ़ मार्ग में पैचवर्क का कार्य किया जाएगा।

इस दौरान रोनहाट में सब्जी एकत्रीकरण केंद्र स्थापित करने की मांग रखी गई। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड़ का बाग में विज्ञान खंड का कार्य भी शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का सिरमौर प्रवास तय, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

जिला सिरमौर में हैंडपंप को सुचारु करने के भी निर्देश दिए गए। जिले में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए भी चर्चा की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि धारटीधार में बिजली की समस्या के निवारण के लिए नया फीडर बनाया जा रहा है और सैनधार क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा को जारी रखने को कहा गया।

बैठक में बताया गया कि जिला सिरमौर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके लिए प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत 2024-25 में लगभग 90 लाख रुपए व्यय किए गए है और अब तक जिले के 11 हजार 534 किसान 2272.86 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे है।

ये भी पढ़ें:  खर्चा लेने गई पत्नी से मारपीट पर पति समेत एक महिला पर केस

इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक नाहन अजय सोलंकी, डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा, एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More