HomeHimachalसिरमौर में गौशाला में भीषण आग लगने से 60 मवेशी जिंदा जले,...

सिरमौर में गौशाला में भीषण आग लगने से 60 मवेशी जिंदा जले, 2 गाय भी झुलसीं, लाखों का नुकसान

अग्निकांड की यह घटना खाड़ी गांव में लायक राम पुत्र सामी के घर से थोड़ी दूरी पर स्थित 2 गौशालाओं में सामने आई, जहां रात करीब 2 बजे भयानक आग लगी। आग इतनी अधिक फैल गई कि देखते ही देखते पूरी गौशाला आग की चपेट में आ गई।

शिलाई : जिला सिरमौर की शिलाई विधानसभा क्षेत्र के खाड़ी गांव में देर रात एक गौशाला भीषण आग की चपेट में आ गई। इस भीषण अग्निकांड में 60 मवेशी जिंदा जल गए, जबकि 2 गाय भी बुरी तरह से झुलस गईं। इस घटना में पशुपालक को 9 लाख का नुकसान हुआ है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अग्निकांड की यह घटना खाड़ी गांव में लायक राम पुत्र सामी के घर से थोड़ी दूरी पर स्थित 2 गौशालाओं में सामने आई, जहां रात करीब 2 बजे भयानक आग लगी। आग इतनी अधिक फैल गई कि देखते ही देखते पूरी गौशाला आग की चपेट में आ गई।

ये भी पढ़ें:  STF और सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन, 56 का ‘बुलबुल’ PIT NDPS में डिटेन, सीधे नाहन जेल पहुंचाया

लायक राम ने स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके का निरीक्षण किया गया, तो पाया कि लकड़ी व चादर से बनी गौशाला आग लगने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

गौशाला के अंदर 35 बकरियां, 20 बकरे, 5 मैमनों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई थी। 2 जर्सी गाय आग में बुरी तरह से झुलसने के कारण अधमरी हालत में पाई गईं हैं। बकरे और बकरियों की अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख और गौशाला की अनुमानित कीमत एक लाख रुपए आंकी गई है। प्रभावित पशुपालक को इस घटना में करीब 9 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल को सड़क और हवाई नेटवर्क की सौगात, गडकरी से मिले हर्ष महाजन; एयरपोर्ट विस्तार पर भी आया बड़ा अपडेट

शिलाई के एसडीएम जसवाल ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रभावित को 10 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। आगामी राहत प्रदान करने के लिए केस बनाकर सरकार को भेजा जा रहा है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More