HomeHimachalSirmaurस्कूल के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचे तो होगी कार्रवाई! नाहन में फ्लाइंग...

स्कूल के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचे तो होगी कार्रवाई! नाहन में फ्लाइंग स्क्वायड की दबिश, काटे चालान, मचा हड़कंप

शनिवार को फ्लाइंग स्क्वायड की टीमों ने जगह-जगह दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई की भनक लगते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चलते बने।

नाहन : दुकानों पर सरेआम तंबाकू उत्पाद बेचने वालों की अब खैर नहीं। खासकर ऐसे दुकानदार जो स्कूल परिधि के समीप तंबाकू उत्पाद बेच रहे हैं। इसको लेकर विभिन्न विभागों की फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है।

शनिवार को फ्लाइंग स्क्वायड की टीमों ने जगह-जगह दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई की भनक लगते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चलते बने।

स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल की अगुवाई में गठित टीम ने नया बाजार, अमरपुर मोहल्ला, कालीस्थान आदि क्षेत्रों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान तंबाकू उत्पाद रखने पर 4 दुकानों के चालान काटे गए और सामान कब्जे में लिया। वहीं, दुकानदारों को जागरूक भी किया गया।

ये भी पढ़ें:  नाहन में टैक्सी स्टैंड की मांग ने पकड़ा जोर, सिरमौर टैक्सी-मैक्सी ऑपरेटर सोसायटी ने दी आंदोलन की चेतावनी

फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वह अपनी दुकानों के बाहर तंबाकू उत्पादों को प्रदर्शित नहीं कर सकते। स्कूल के समीप इन उत्पादों को बेचना कानूनी अपराध है। पकड़े जाने पर 5 हजार रुपए तक का चालान हो सकता है।

बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि अभियान के दौरान जगह-जगह 35 दुकानों के निरीक्षण किए गए। उन्होंने बताया कि तंबाकू मुक्त अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।

उनकी 5 सदस्यीय टीम में उनके अलावा तहसीलदार नाहन, पुलिस विभाग से एएसआई, फूड सेफ्टी से एफएसओ और एक्साइज विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

60 दिन तक चलने वाले इस अभियान के दौरान हर ब्लॉक के 30 गांव नशा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के तहत 11 गांवों को तंबाकू मुक्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर बीड़ी पीना भी निषेध है। ऐसे लोगों के भी चालान काटे जाएंगे। ये कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में HRTC की बस हादसे का शिकार, चालक-परिचालक और यात्री घायल, टल गया बड़ा हादसा

उन्होंने कहा कि स्कूल से 100 गज की दूरी पर तंबाकू या तंबाकू से बना कोई भी उत्पाद नहीं बेचा जा सकता। ऐसे किसी भी उत्पाद को सरेआम दुकान पर प्रदर्शित नहीं किया जा सकता है। बिना किसी लाइसेंस के इसे बेचा भी नहीं जा सकता। इसे बेचने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है।

वहीं, नगर परिषद की 4 टीमों ने भी शहर में दुकानों के निरीक्षण किए और दुकानदारों को जागरूक किया। निरीक्षक सुलेमान ने बताया कि जगह-जगह टीमें भेजी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है। आगे चालान भी काटे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हाईवे-07 पर रेत से भरा ट्राला पलटा, चपेट में आई पार्किंग में खड़ीं 6 बाइकें, मची अफरा-तफरी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More