HomeSportsभारतीय महिला कबड्डी टीम बनी विश्व विजेता, कप्तान सहित सिरमौर की 3...

भारतीय महिला कबड्डी टीम बनी विश्व विजेता, कप्तान सहित सिरमौर की 3 बेटियों ने रचा इतिहास, शिलाई में जश्न का माहौल

यह खुशी इसलिए भी खास है, क्योंकि विश्व विजेता टीम की कमान इसी क्षेत्र की बेटी रितु नेगी के हाथों में थी, जिनका साथ शिलाई क्षेत्र से ही संबंध रखने वाली उप-कप्तान पुष्पा राणा और साक्षी शर्मा समेत पूरी टीम ने बखूबी निभाया।

नई दिल्ली/नाहन : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने दूसरी बार कबड्डी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है और इस ऐतिहासिक सफलता के बाद पूरे देश, विशेषकर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जश्न का माहौल है।

ढाका में जैसे ही भारत की बेटियों ने चीनी ताइपे को 35-28 के रोमांचक अंतर से हराकर जीत दर्ज की, सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में जश्न का माहौल शुरू हो गया।

यह खुशी इसलिए भी खास है, क्योंकि विश्व विजेता टीम की कमान इसी क्षेत्र की बेटी रितु नेगी के हाथों में थी, जिनका साथ शिलाई क्षेत्र से ही संबंध रखने वाली उप-कप्तान पुष्पा राणा और साक्षी शर्मा समेत पूरी टीम ने बखूबी निभाया।

ये भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30.950 किलोग्राम भुक्की के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति, संतुलन और नेतृत्त्व क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बना ली और अंत तक उसे बरकरार रखा।

इस जीत की खास बात यह है कि टीम में हिमाचल प्रदेश की कुल 5 बेटियां शामिल रहीं। इन खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित किया।

कप्तान रितु नेगी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार नेतृत्व किया। वहीं, पुष्पा राणा ने अपनी तेजतर्रार रेडिंग और शानदार डिफेंस से विरोधी टीमों को मुश्किल में डाला, जबकि साक्षी शर्मा ने भी उत्कृष्ट खेल से जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में खाई में लुढ़की कार, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल पीजीआई रेफर

इस ऐतिहासिक सफलता पर कप्तान रितु नेगी के पिता भवान सिंह नेगी ने कहा कि यह वक्त पूरे देश के लिए गर्व का है। उन्होंने बताया कि हिमाचल की इन 5 खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने टीम की ताकत को कई गुणा बढ़ाया और विश्व मंच पर शान से तिरंगा लहरा दिया।

भारत की इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश की बेटियां हर मैदान में उत्कृष्टता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More