होमSportsDFA ऊना ने जीती राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप, हमीरपुर के अभिषेक पठानिया...

DFA ऊना ने जीती राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप, हमीरपुर के अभिषेक पठानिया चुने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट 

शूटआउट में ऊना ने बेहतरीन संयम और सटीकता का प्रदर्शन करते हुए हमीरपुर को 3-1 से पराजित कर दिया।ऊना की टीम को चैंपियन बनाने में उनके मजबूत डिफेंस, सटीक पासिंग और आत्मविश्वास भरे खेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नाहन : ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर मैन्स फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब डी.एफ.ए. ऊना ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में ऊना ने डी.एफ.ए. हमीरपुर को 3-1 से पराजित किया। अभिषेक पठानिया (हमीरपुर) को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, जबकि आदित्य (हमीरपुर) ने बेस्ट गोल कीपर का पुरस्कार जीता। बेस्ट स्कोरर का सम्मान धीरज दत्ता (ऊना) को मिला।

लाइव वीडियो : https://www.facebook.com/share/v/1BpECEcTXw/

इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में डी.एफ.ए. हमीरपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में हमीरपुर के खिलाड़ियों के बीच उच्च आत्मविश्वास और बेहतरीन तालमेल देखने लायक था। इसके बाद ऊना और हमीरपुर के बीच हुई खिताबी जंग में निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहा, जिसके बाद मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से किया गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में नवनिर्वाचित प्रधान और उप-प्रधानों ने ली शपथ, मंत्री हर्षवर्धन बोले- भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, अच्छा काम करने वालों को मिलेगा सम्मान VIDEO

शूटआउट में ऊना ने बेहतरीन संयम और सटीकता का प्रदर्शन करते हुए हमीरपुर को 3-1 से पराजित कर दिया।ऊना की टीम को चैंपियन बनाने में उनके मजबूत डिफेंस, सटीक पासिंग और आत्मविश्वास भरे खेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फुल टाइम के दौरान हमीरपुर के अक्षय और ऊना के हर्ष ने 1-1 गोल किया था, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में फैसला हुआ। अंततः जिला फुटबॉल एसोसिएशन ऊना ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

पुरस्कार समारोह में मंडी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष लीला व्यास ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ हिमाचल फुटबॉल संघ के रेफरी पैनल के प्रमुख श्याम सुंदर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्हें उनकी सेवाओं के लिए संघ द्वारा सम्मानित भी किया गया।

ये भी पढ़ें:  श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, 22 से 24 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन, बैठक में लिए ये निर्णय

हिमाचल फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि नाहन फुटबॉल संघ ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से पहले चौगान मैदान काफी ऊबड़-खाबड़ था, लेकिन संघ ने इसे खेलने योग्य बनाने में बेहतरीन कार्य किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि लीला व्यास ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और मैडल प्रदान किए। इस अवसर पर कुलदीप रावत, पवन कुमार, लीला व्यास, प्रवीण शर्मा, वीरेंद्र सेन, राकेश पाहवा, मोहम्मद इकराम, संजीव सोलंकी, मुकेश पुंडीर सहित कई महत्वपूर्ण अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  भीमा ने अपनाया स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूह बना मददगार, अब 25 से 30 हजार रुपये मासिक आमदनी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More