HomeAgricultureजिला बिलासपुर में किया जा रहा फसलों का डिजिटल फसल सर्वे, संपर्क...

जिला बिलासपुर में किया जा रहा फसलों का डिजिटल फसल सर्वे, संपर्क नंबर जारी

उप-निदेशक कृषि डॉ. प्रेम चंद ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग जिला बिलासपुर में फसलों का डिजिटल सर्वे कर रहा है।

बिलासपुर : उप-निदेशक कृषि डॉ. प्रेम चंद ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग जिला बिलासपुर में फसलों का डिजिटल सर्वे कर रहा है। उन्होंने जिला के किसानों से अनुरोध किया है कि वह अपने-अपने लोकमित्र केन्द्र में जाकर किसान पंजीकरण करवाएं।

उन्होंने बताया कि इस बारे अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग के खंड स्तर के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए किसान रतन लाल ठाकुर सदर (7018083042), बृजेश चंदेल, घुमारवीं (9418463891), किशोर कुमार झंडुता (9817488310), दीपक कुमार श्री नैना देवी जी (7018750761) से संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने सभी किसानों से अनुरोध किया है कि वह इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपने नज़दीकी लोकमित्र केंद्र में अपना किसान पंजीकरण करवाएं।

ये भी पढ़ें:  14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, डिजिटल मोटर व्हीकल चालान भी ऑनलाइन निपटाने की मिलेगी सुविधा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More