HomeHimachalनाहन में मनाया पेंशनर्स दिवस, सोलंकी बोले- बुजुर्गों का अनुभव और उनका...

नाहन में मनाया पेंशनर्स दिवस, सोलंकी बोले- बुजुर्गों का अनुभव और उनका मार्गदर्शन समाज की सबसे बड़ी पूंजी

वरिष्ठ नागरिकों की स्थानीय समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विधायक ने रानीताल स्थित डे-केयर सेंटर के लिए पंखे देने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि शहर में यातायात की सुगमता के लिए एक नई मुद्रिका बस चलाई जाएगी और आगामी ई-रिक्शा सेवा में बुजुर्गों के लिए न्यूनतम किराया सुनिश्चित किया जाएगा।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में बुधवार को पेंशनर्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। जिला सिरमौर पेंशनर एंड सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओएल चौहान, वरिष्ठ उपप्रधान जीएस पंवार और महासचिव प्रीतम सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधायक अजय सोलंकी का स्वागत किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष ओएल चौहान ने मुख्य अतिथि के समक्ष अपनी समस्याओं को बड़े ही सकारात्मक ढंग से साझा किया। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जिस सरकार ने सत्ता में आते ही ओपीएस बहाल कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है, वही सरकार पेंशनरों की लंबित मांगों एरियर, महंगाई राहत की बकाया किस्तें और जेसीसी के गठन पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

ये भी पढ़ें:  विशेष राजस्व लोक अदालतों में अब तक 883 मामलों का निपटारा, DC चंबा ने दिए ये निर्देश

इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और उनका मार्गदर्शन समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जल्द ही जेसीसी की बैठक बुला सकते हैं, जिसमें सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा।

वरिष्ठ नागरिकों की स्थानीय समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विधायक ने रानीताल स्थित डे-केयर सेंटर के लिए पंखे देने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि शहर में यातायात की सुगमता के लिए एक नई मुद्रिका बस चलाई जाएगी और आगामी ई-रिक्शा सेवा में बुजुर्गों के लिए न्यूनतम किराया सुनिश्चित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  11 अप्रैल को होगी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026, वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

इसके अलावा उन्होंने नाहन के ऐतिहासिक तालाबों के संरक्षण और बाजारों में दोपहिया वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही को रोकने के लिए प्रशासन के माध्यम से उचित कदम उठाने का भरोसा भी दिया। इस दौरान उन्होंने पेंशनरों को सम्मानित भी किया। इससे पहले विधायक ने अपने निवास पर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनीं और समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों को उचित निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  नशा तस्करों पर सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.43 ग्राम स्मैक और 3.14 किलो भुक्की के साथ 2 दबोचे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More