HomeHimachalSirmaurसिरमौर में 21 दिसंबर को 56531 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की...

सिरमौर में 21 दिसंबर को 56531 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, डीसी ने दिए ये निर्देश

इस अभियान के सफल संचालन के लिए जिला भर में 534 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे और 1776 बूथ टीमों के अतिरिक्त 4 मोबािल टीम भी क्रियाशील रहेंगी। जो बच्चे 21 दिसंबर को पोलियो की खुराक लेने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 22 और 23 दिसंबर को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, ताकि शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जा सके।

नाहन : डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय कार्य बल की बैठक आयोजित हुई। डीसी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 21 दिसंबर, 2025 को जिला सिरमौर में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 56,531 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के सफल संचालन के लिए जिला भर में 534 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे और 1776 बूथ टीमों के अतिरिक्त 4 मोबािल टीम भी क्रियाशील रहेंगी।

उन्होंने बताया कि जो बच्चे 21 दिसंबर को पोलियो की खुराक लेने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 22 और 23 दिसंबर को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, ताकि शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जा सके। डीसी प्रियंका वर्मा ने जिला वासियों से अपील की है कि वे इस सघन पल्स पोलियो अभियान को जन आंदोलन के रूप में लें और 0 से 5 वर्ष आयु के प्रत्येक बच्चे को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलवाएं। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए, तभी शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30.950 किलोग्राम भुक्की के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि पल्स पोलियो अभियान बारे स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान जानकारी प्रदान की जाए, ताकि बच्चों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। उन्होंने उद्योग विभाग को जिला के उद्योगों में कार्य कर रहे मजदूरों के 5 साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जागरूक करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतों और आंगनबाडी केंद्रों के माध्यम से संबंधित विभागों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बच्चों को पोलियो बूथ तक लाने में सहयोग करने को कहा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को प्रवासी आबादी, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों और दूर-दराज क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने एचआरटीसी को निर्देश दिए कि 21 दिसंबर को यदि किसी बस में 0 से 5 वर्ष आयु का बच्चा यात्रा कर रहा हो, तो सड़क किनारे स्थापित पोलियो बूथ पर बस रोककर उसे पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित किया जाए।

ये भी पढ़ें:  कांगड़ा में आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूटी बाइक, कुल्लू में जेवरात समेत नकदी लेकर चोर फरार

बैठक में सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी नाहन डॉ. अंजली गर्ग, जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा, स्वास्थ्य अधीक्षक मेडिकल कॉलेज नाहन डॉ. रीनू चौहान, महाप्रबंधक उद्योग रचित शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी डॉ. विनय कुमार, अध्यक्ष रोटरी क्लब नाहन मनीष जैन सहित विभिन्न स्वास्थ्य खंडों के चिकित्सा अधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More