HomeHimachalSirmaurमातृभूमि की सेवा करेंगे सैनधार इलाके की नेहर सबार पंचायत के ये...

मातृभूमि की सेवा करेंगे सैनधार इलाके की नेहर सबार पंचायत के ये होनहार युवा, बने ‘अग्निवीर’

जिला सिरमौर के सैनधार क्षेत्र की नेहर सबार पंचायत के दो युवाओं ने भारतीय सेना में बतौर अग्निवीर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस पंचायत के मतलना गांव के अमित ठाकुर और लगाहा रजोली के आशीष ठाकुर साधारण किसान परिवारों से संबंध रखते हैं।

नाहन : जिला सिरमौर के सैनधार क्षेत्र की नेहर सबार पंचायत के दो युवाओं ने भारतीय सेना में बतौर अग्निवीर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस पंचायत के मतलना गांव के अमित ठाकुर और लगाहा रजोली के आशीष ठाकुर साधारण किसान परिवारों से संबंध रखते हैं। मतलाना निवासी अमित ठाकुर नंबरदार बलवीर सिंह के पौत्र और देवराज व माता रीना देवी के पुत्र हैं। वहीं, लगाहा रजोली के आशीष ठाकुर पिता संजय ठाकुर और माता सुनैना ठाकुर के लाडले हैं।

इन युवाओं की सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और संघर्ष छिपा है। दोनों युवाओं के परिजनों ने मेहनत-मजदूरी और खेती-बाड़ी करके अपने बच्चों को पढ़ाया और इस मुकाम तक पहुंचाया। ये युवा भी अपनी रुचि को बरकरार रखते हुए निरंतर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे।

ये भी पढ़ें:  मां त्रिभुवनी मंदिर में उमड़ी आस्था, हिमाचल-हरियाणा के श्रद्धालुओं ने पालतू पशुओं की सलामती के लिए चढ़ाया घी-मक्खन

नेहर सबार पंचायत के पूर्व उपप्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि दोनों युवा बेहद मेहनती हैं और उनकी इस सफलता से पूरी पंचायत गौरवान्वित महसूस कर रही है। उन्होंने बताया कि नेहर सबार पंचायत का भारतीय सेना के साथ गहरा नाता रहा है। यहां के कई युवा वर्तमान में सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, तो कई सेवानिवृत्त होकर समाज सेवा में जुटे हैं।

इस पंचायत के कई परिवारों की चार-चार पीढ़ियां निरंतर भारतीय सेना में रहकर देश की रक्षा कर रही हैं, जो अपने आप में एक मिसाल है। अमित और आशीष के चयन ने इस परंपरा को और आगे बढ़ाया है। इन युवाओं के चयन के बाद उन्हें और उनके परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के टोकियो में जमीन पर सवाल, विस्थापित बोले- रहने लायक नहीं जगह
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More