HomeHimachalSirmaurIllegal Mining : बाता नदी में इस जगह अवैध खनन की शिकायत...

Illegal Mining : बाता नदी में इस जगह अवैध खनन की शिकायत लेकर नाहन पहुंचे ग्रामीण, बोले…

इससे किसानों की हजारों बीघा भूमि बर्बाद हो जाएगी. यही नहीं लगभग 25 घर भी बाता नदी के कटाव की चपेट में आकर तबाह होंगे. लिहाजा, बाता नदी में हो रहे खनन को रोका जाए.

नाहन| 
Illegal Mining : उपमंडल पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत सैनवाला-मुबारिकपुर के गांव खैरी और कोटड़ी की सीमा पर बाता नदी में निजी भूमि पर हो रहे अवैध खनन को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए हैं. इस सिलसिले में शुक्रवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायत प्रधान कमला चौधरी के नेतृत्व में जिला खनन अधिकारी कार्यालय नाहन पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने अवैध खनन की शिकायत का एक ज्ञापन जिला खनन अधिकारी कार्यालय को सौंपा.
पंचायत उपप्रधान साधुराम, पूर्व प्रधान राम मूर्ति, ग्रामीण अलका, नसीमा, शेर सिंह, मुकेश कुमार, भगतराम आदि ग्रामीणों ने शिकायत में कहा कि खनन वाली भूमि के दोनों ओर बाता नदी का तटीयकरण किया गया है. इस पर सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च कर ग्रामीणों की कृषि योग्य भूमि का संरक्षण किया है, लेकिन यहां पर जेसीबी से नदी से रेत, बजरी व पत्थर धड़ल्ले से निकाले जा रहे हैं.
उन्होंने खनन विभाग से इस भूमि पर खनन की अनुमति न दिए जाने की मांग भी की. साथ ही कहा कि यदि बाता नदी में खनन की अनुमति दी गई तो करोड़ों रुपए की लागत से हुए तटीयकरण को भारी नुकसान हो सकता है. इससे 6 गांव सैनवाला, धूंधला, खैरी, कोटड़ी, टोकियो, माजरा आदि गांव की नदी किनारे स्थित जमीन का फिर भूमि कटाव हो सकता है.
इससे किसानों की हजारों बीघा भूमि बर्बाद हो जाएगी. यही नहीं लगभग 25 घर भी बाता नदी के कटाव की चपेट में आकर तबाह होंगे. लिहाजा, बाता नदी में हो रहे खनन को रोका जाए. साथ ही विभाग इस भूमि पर खनन की अनुमति भी न दें. उधर, जिला खनन अधिकारी कुलभूषण भारद्वाज ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
ये भी पढ़ें:  सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रमों का शैड्यूल जारी : सहायक आयुक्त
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More