आज का पंचांग (26 दिसंबर, 2025)
तिथि: षष्ठी
नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद
करण: तैतिल
पक्ष: शुक्ल
योग: सिद्धि
वार: शुक्रवार
आज का शुभ मुहूर्त: 07:17AM-11:05AM
राहुकाल: 11:05AM-12:21PM
अभिजीत मुहूर्त: 12:01PM-12:41PM
दिशाशूल: पश्चिम
मेष राशि
आज आपके मित्र आपको भ्रमित कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पहले दिया गया धन वापस मिल सकता है। आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। परिचित लोगों से मुलाकात होगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। अत्यधिक खर्च से बचें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आज भैरव जी के मंदिर में मदिरा अर्पित करें।
वृष राशि
पुरानी घटनाएं मानसिक शांति भंग कर सकती हैं। आज मन को शांत रखने का प्रयास करें। मित्रों से धन उधार लेना पड़ सकता है। व्यापारिक स्थिति सुधारने के लिए विशेष ध्यान देना आवश्यक होगा। स्वभाव क्रोधी और चिड़चिड़ा रह सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज रात चूल्हे की राख को दूध से बुझाएं।
मिथुन राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज कार्य के प्रति लापरवाही हो सकती है। व्यवसाय पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। दांपत्य जीवन में मनमुटाव संभव है। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: आज तांबे का सिक्का बहते जल में प्रवाहित करें।
कर्क राशि
पेचीदा परिस्थितियों में घबराएं नहीं। आज समझदारी से कार्य लेने की आवश्यकता होगी। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। खान-पान में संयम रखें। अनचाहे खर्च की संभावना है। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में लापरवाही हो सकती है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।
सिंह राशि
आज आवश्यकता से अधिक किसी से वादा न करें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। कार्य की आलोचना संभव है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है। झूठे आरोप लग सकते हैं। धोखा मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: घर में कपूर जलाएं।
कन्या राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। धन आगमन की संभावना है। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक समस्याओं से राहत मिलेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीपक जलाएं।
तुला राशि
मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, क्योंकि यह आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है। आज किया गया निवेश समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में वृद्धि करेगा। जीवनसाथी सहयोग करेगा। ससुराल पक्ष के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। परिश्रम और धैर्य से लक्ष्य प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: मंदिर में सफेद वस्तुओं का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि
पूर्व में किए गए निवेश से आज अच्छा लाभ मिल सकता है। दूर स्थान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में धोखे की संभावना है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: स्नान के जल में कुशा डालें।
धनु राशि
बेहतर जीवन के लिए अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। किसी वस्तु के खोने की आशंका है। शाम के समय स्वभाव क्रोधी और ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गरीबों को सफेद वस्तुओं का दान करें।
मकर राशि
आज चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। खर्च अधिक हो सकता है। कोई आर्थिक सहायता मांग सकता है। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: जेब में हरे रंग का रुमाल रखें।
कुंभ राशि
मौज-मस्ती और सामाजिक मेलजोल से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के सहयोग से आर्थिक परेशानी दूर होगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। फिजूलखर्ची के कारण वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: पीले रंग की वस्तु ब्राह्मण को दान करें।
मीन राशि
आज धन आसानी से अर्जित कर पाएंगे। सौंदर्य से जुडी वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं।
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356




