HomeHimachalडॉ. बिंदल का आरोप : कांग्रेस सरकार में विकास के लिए तरसा...

डॉ. बिंदल का आरोप : कांग्रेस सरकार में विकास के लिए तरसा नाहन विधानसभा क्षेत्र, सब काम ठप

मंगलवार को मात्तर पंचायत के मात्तर, नलका-समालका, अगड़ीवाला और भगतावाला बूथों के प्रवास के दौरान बूथ मीटिंग में डॉ. बिंदल ने कहा कि नाहन क्षेत्र की मात्तर जैसी दूरदराज और पिछड़ी पंचायतें कांग्रेस शासन में विकास के लिए तरस गई हैं। मात्तर पंचायत के आपदा प्रभावित आज भी सरकार से मिलने वाले मदद का इंतजार कर रहे हैं।

नाहन : बूथ संपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई आरोप लगाए। मंगलवार को मात्तर पंचायत के मात्तर, नलका-समालका, अगड़ीवाला और भगतावाला बूथों के प्रवास के दौरान बूथ मीटिंग में डॉ. बिंदल ने कहा कि नाहन क्षेत्र की मात्तर जैसी दूरदराज और पिछड़ी पंचायतें कांग्रेस शासन में विकास के लिए तरस गई हैं।

मात्तर पंचायत के आपदा प्रभावित आज भी सरकार से मिलने वाले मदद का इंतजार कर रहे हैं। मात्तर पंचायत का अगड़ीवाला गांव 2025 की भारी बरसात के दौरान सर्वाधिक प्रभावित हुआ था। 15 परिवारों को अपना घर-बार छोड़कर महीनों स्कूल व पंचायत घर में रहने को मजबूर होना पड़ा। इन 15 परिवारों की जमीनें धंस गईं। मकान टूट गए। इनमें रहना खतरे से खाली नहीं है। प्रभावित परिवार अत्यंत निर्धन हैं और अनुसूचित व ओबीसी जातियों से संबंध रखते हैं।

ये भी पढ़ें:  बिजली बिल नहीं भरा तो कट जाएगा कनेक्शन! मंडी में विद्युत बोर्ड की उपभोक्ताओं को सख्त चेतावनी

नलका-समालका क्षेत्र के कई परिवार भी इस प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रभावित परिवारों ने जिलाधीश सिरमौर से मिलकर अनेक बार गुजारिश की थी कि इनका जीवन सुरक्षित नहीं है, इन्हें अन्यत्र 5-5 बीघा जमीन दी जाए, लेकिन आज कई माह बीत जाने के बाद भी कोई पूछने वाला नहीं है। बिंदल ने कहा कि आपदा प्रभावित इन परिवारों को कुछ भी उपलब्ध नहीं करवाया गया है।

डाॅ. बिंदल ने आरोप लगाया कि मात्तर गांव की सड़क जहां तक बना दी गई थी, विगत 3 वर्षों में वह सड़क एक इंच भी आगे नहीं बढ़ी। पूर्व भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए स्कूल भवन का कोई विस्तार नहीं किया गया। इसी प्रकार नलका-समालका और अगड़ीवाला की सड़कें जहां की तहां खड़ी हैं। उनमें भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इलाके में एक भी नया स्कूल नहीं खुला। इसके विपरीत किसानों की सेवा के लिए पशु औषधालय खोला गया था, उसे भी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार व विधायक ने मिलकर बंद करवा दिया, जिसके कारण पशुधन में भारी गिरावट हुई।

ये भी पढ़ें:  सोलन में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, CMO बोले- अनावश्यक घर से बाहर निकलने से बचें

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पीने के पानी में भी कोई इजाफा नहीं किया गया। भगतावाला को सड़कों से जोड़ने का अभियान भाजपा सरकार में तेजी से चलाया गया था, उसे भी बंद कर दिया। एक भी नया पुल नहीं लगाया गया। हरिपुर खोल के नाले पर पूर्व भाजपा सरकार के दौरान पैसे देकर पुल निर्माण किया गया, जिससे अगड़ीवाला को स्थाई पक्की सड़क से जोड़ा जाना था, वह भी बंद कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चरस की बड़ी खेप के साथ ये शख्स गिरफ्तार, कार में सवार थे दोनों आरोपी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More