HomeHimachalMandiनिर्माणाधीन स्प्रेई पुल का डीसी ने किया निरीक्षण, तय समय अवधि में...

निर्माणाधीन स्प्रेई पुल का डीसी ने किया निरीक्षण, तय समय अवधि में कार्य पूरा करने के निर्देश

इस दौरान डीसी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से स्प्रेई पुल के निर्माण से संबंधित जानकारी प्राप्त की और इसे निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। बरसात के मौसम में आपदा के दौरान यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।

मंडी : डीसी अपूर्व देवगन ने गुरुवार को पंडोह के समीप ब्यास नदी पर निर्माणाधीन स्प्रेई पुल का निरीक्षण किया। इस पुल को आगामी एक माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान डीसी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से स्प्रेई पुल के निर्माण से संबंधित जानकारी प्राप्त की और इसे निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। बरसात के मौसम में आपदा के दौरान यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।

लगभग 90 मीटर लंबे इस पैदल पुल के पुनः निर्माण पर करीब 42 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं। इस पुल के बन जाने से ग्राम पंचायत मासड़ के करीब 90 परिवारों के 400 से अधिक लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

ये भी पढ़ें:  केंद्र ने हिमाचल को हजारों करोड़ दिए, फिर भी धरातल पर कुछ नहीं उतरा, झूठ फैला रही कांग्रेस सरकार : जेपी नड्डा

अपूर्व देवगन ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि पुल निर्माण के साथ ही इसके लिए एप्रोच इत्यादि से संबंधित सिविल वर्क भी तय समय अवधि में पूर्ण करें, ताकि लोगों को इसका समुचित लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी विभाग तीव्र गति से समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने आश्वस्त किया कि स्थानीय प्रशासन व विभाग पूरी संवेदनशीलता व प्रतिबद्धता के साथ जनहित के कार्य करने के लिए सजग है। आपदा प्रभावित लोगों को सुविधा प्रदान करना प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इस पुल का निर्माण शीघ्र पूरा कर उन्हें आवाजाही के लिए बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  मलगांव स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर, नशामुक्त भारत का दिया संदेश

लोक निर्माण विभाग के मैकेनिकल विंग कुल्लू के अधिशाषी अभियंता जीएल ठाकुर ने निर्माण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीविक्षाधीन अधिकारी डॉ. मनु वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More