आज का पंचांग | 17 जनवरी 2026
तिथि: चतुर्दशी
नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा
करण: विष्टि
पक्ष: कृष्ण
योग: व्याघात
वार: शनिवार
आज का शुभ मुहूर्त:
08:37am-09:55am
12:31pm-04:24pm
राहुकाल: 09:55am-11:13am
अभिजीत मुहूर्त: 12:10pm-12:51pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है, जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है, लेकिन दिन के अन्त तक वह आपकी बात समझेगा। आपकी तंदरुस्ती आज आपके घर वालों को खुशी देगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा
उपाय: सफेद या भूरे रंग की गाय को गुड वाली रोटी खिलाएं।
वृष राशि
खुद को ज्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक्त ज्यादा सावधानी बरतें। पुरानी यादों को जेहन में जिंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताजा करने का वक्त है। आज काफी दिमागी कसरत मुमकिन है। आपमें से कुछ शतरंज खेल सकते हैं, वर्ग-पहेली हल कर सकते हैं, कोई कविता-कहानी लिख सकते हैं या भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं।
मिथुन राशि
आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। बिना बताए आज कोई देनदार आपके अकाउंट में पैसे डाल सकता है, जिसके बारे में जानकर आपको अचंभा भी होगा और खुशी भी। आज के दिन औरों की राय सुनना और उन पर अमल करना महत्वपूर्ण होगा। अगर आज आप खरीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन इससे अधिक रंगों से भरा कभी नहीं रहा है। आज आप खुद को तरोताजा भी महसूस करेंगे और इसकी आपको काफी जरूरत भी है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: किसी धार्मिक स्थल पर जाकर घी और कपूर का दान करें।
कर्क राशि
आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। रात के समय आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है, क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। कोई नया रिश्ता न सिर्फ लंबे वक्त तक कायम रहेगा, बल्कि फायदेमंद भी साबित होगा। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा, लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। आपकी बीती जिंदगी का कोई राज आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।
सिंह राशि
अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गंभीर तौर पर प्रयास करें। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था, तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं, गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। आपकी बातों को आपके घर वाले आज गौर से नहीं सुनेंगे, इसलिए आज उन पर आपका गुस्सा फूट सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: पिता या गुरु को आज गुलाबी रंग के वस्त्र दान करें।
कन्या राशि
आप महसूस करेंगे कि आसपास के लोग बहुत ज्यादा मांग करने वाले हैं। लेकिन जितना आप कर सकते हैं, उससे ज्यादा करने का वादा न करें और केवल दूसरे को खुश करने के लिए खुद को तनाव से नहीं थकाएं। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था, आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। बच्चे आपको घरेलू कामकाज निपटाने में मदद करेंगे। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा, जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: अगर संभव हो तो गोदान करें।
तुला राशि
अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको डर नाम के दानव का सामना करना पड़ सकता है। नहीं तो आप निष्क्रिय होकर इसका शिकार हो सकते हैं। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। रिश्तेदारों के साथ बिताया गया वक्त आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आप अपने प्रिय से अपने जज़्बात का इजहार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे, जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला
उपाय: एक दूध की कटोरी किसी कुत्ते को पिलाएं।
वृश्चिक राशि
किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ कारोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। ऐसा कोई, जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। आपका प्रिय आपको खुश रखने के लिए कुछ खास करेगा। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है। आज का दिन थोड़ा उबाऊ सकता है, इसलिए कोई रचनात्मक कार्य करके दिन को रोचक बना सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
उपाय: दही में चीनी डालकर इसका सेवन करें।
धनु राशि
खुद को ज्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। ऐसे काम करें, जिनसे आपको खुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल अंदाजी से बचें। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरूरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गए हैं, तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है। अच्छी नींद अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: मिट्टी का खाली घड़ा ढक्कन सहित चलते पानी में विसर्जित करें।
मकर राशि
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं। शाम के वक्त आपको महसूस होगा कि आपने अपना कितना कीमती समय बर्बाद कर दिया। आज आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है। जहां तक संभव हो, इसे नजरअंदाज करें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
उपाय: श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि
आपको कामकाज के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई जरूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जांच-पड़ताल कर लें। घर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने बड़ों की राय लें। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: सूर्य नमस्कार करें।
मीन राशि
शाम का वक्त अपने जीवनसाथी के साथ किसी फिल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताजा रखेगा। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है, जिसकी वजह से आपको हॉस्पिटल भी जाना पड़ सकता है और आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। आपकी पारिवारिक सदस्यों को काबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वाद विवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। आपकी बातें आज आपके करीबियों को समझ नहीं आएंगी, जिसकी वजह से आप परेशानी महसूस करेंगे।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356


