HomeSportsअंडर-19 छात्रा फुटबॉल टीम का कोचिंग कैंप सोलन में संपन्न, पहली बार...

अंडर-19 छात्रा फुटबॉल टीम का कोचिंग कैंप सोलन में संपन्न, पहली बार नेशनल खेलेगी हिमाचल की टीम, वीरेंद्र शर्मा होंगे चीफ डी मिशन

मानपुरा स्कूल के डीपीई एवं चीफ डी मिशन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि यह हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 छात्रा फुटबॉल टीम के लिए ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि टीम पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है।

धर्मपुर (सोलन) : हिमाचल प्रदेश अंडर-19 छात्रा वर्ग की फुटबॉल टीम का राष्ट्रीय स्तर का कोचिंग कैंप 16 से 18 जनवरी तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर, जिला सोलन में आयोजित किया गया। यह कैंप आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारियों के उद्देश्य से लगाया गया, जो 23 से 28 जनवरी तक मणिपुर के इम्फाल में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल की टीम 19 जनवरी को इम्फाल के लिए रवाना होगी।

तीन दिवसीय कोचिंग कैंप वीरेंद्र शर्मा, अजय त्यागी, कर्मचंद और संध्या कुमारी की अगुवाई में आयोजित हुआ, जिसमें खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण, फिटनेस और खेल रणनीतियों से जुड़ी जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्कूल के अनिल कुमार गुलेरिया (कनिष्ठ सहायक) और विशाल (ऑटो मोटिव) ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

ये भी पढ़ें:  नाहन के चौगान में हिंदू एकता का विराट संगम, शताब्दी वर्ष में गूंजा सांस्कृतिक और वैचारिक संदेश

मानपुरा स्कूल के डीपीई एवं चीफ डी मिशन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि यह हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 छात्रा फुटबॉल टीम के लिए ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि टीम पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने कैंप के दौरान अनुशासन और समर्पण के साथ अभ्यास किया है और बेहतर प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश अंडर-19 छात्रा फुटबॉल टीम की कप्तानी दिव्या ठाकुर (सोलन) को सौंपी गई है। टीम में रिधिमा, भूमिका, यामिनी (सोलन), आरती, सृष्टि, श्रुति सोनी, संजना (शिमला), अक्सा, अंतरा कुमारी, शबनम कुमारी (किन्नौर), श्रेयारी ठाकुर, आरुषि (कुल्लू), चंद्रकांता, अपूर्वा, कल्पना (सिरमौर), मीमार डोल्मा (कांगड़ा) और मीनाक्षी देवी (बिलासपुर) को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें:  सड़क सुरक्षा को लेकर DC सिरमौर के निर्देश : नाहन में वेंडर्स के लिए बदलेंगे नियम, पांवटा साहिब में रात को दौड़ेंगे खनन वाहन

टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी मानपुरा स्कूल के डीपीई वीरेंद्र शर्मा को चीफ डी मिशन के रूप में सौंपी गई है। किन्नौर के कोठी स्कूल के लेक्चरर फिजिकल एजुकेशन कर्मचंद टीम के कोच होंगे, जबकि बिलासपुर के धनेतर स्कूल की लेक्चरर फिजिकल एजुकेशन संध्या कुमारी को मैनेजर नियुक्त किया गया है। सोलन के सरयांज स्कूल के लेक्चरर फिजिकल एजुकेशन अजय त्यागी असिस्टेंट कोच की भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें:  जनगणना-2027 की प्रक्रियाओं को गहनता से समझें सभी प्रभारी अधिकारी: अभिषेक गर्ग
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More