HomeCrimeसड़क किनारे टैक्सी खड़ी कर चिट्टा बेचने की फिराक में बैठे 3...

सड़क किनारे टैक्सी खड़ी कर चिट्टा बेचने की फिराक में बैठे 3 युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, गाड़ी भी जब्त

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तीनों को मौके से ही काबू कर लिया। कार्रवाई के दौरान मामले में संलिप्त टैक्सी गाड़ी होंडा अमेज को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है।

अर्की : जिला सोलन में पुलिस ने चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर करारी चोट की है। पुलिस थाना अर्की की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जघाना से नालागढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर खड़ी एक टैक्सी में चिट्टा बेचने की तैयारी में बैठे तीन युवकों को रंगे हाथों काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 7.51 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी टैक्सी को ठिकाने के तौर पर इस्तेमाल कर नशे की सप्लाई की फिराक में थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तीनों को मौके से ही काबू कर लिया। कार्रवाई के दौरान मामले में संलिप्त टैक्सी गाड़ी होंडा अमेज को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  विवाहिता ने उठाया ये खौफनाक कदम, पिता की शिकायत पर पति-सास और ननद गिरफ्तार

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष पाठक (35) निवासी गांव सानण, अक्षय कुमार (30) निवासी गांव बड़ेहन और जितेंद्र तंवर (43) निवासी गांव जमना (सोलन) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी बरामद चिट्टा कहां से लाए थे और किसे सप्लाई किया जाना था। इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहन पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में चिट्टे की बड़ी खेप लेकर पहुंचे पंजाब के 4 तस्कर सोलन में गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More