HomeUncategorizedस्कूल बसों में सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं, एसडीएम ने दिए कड़ाई...

स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं, एसडीएम ने दिए कड़ाई से पालन के निर्देश

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की चूक की संभावना न रहे।

मंडी : एसडीएम मंडी सदर रुपिंदर कौर ने सभी निजी स्कूलों के प्रबंधकों को स्कूल बसों के संचालन में निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर वीरवार को उन्होंने उपमंडल स्तर के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की चूक की संभावना न रहे।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्कूल बस के पास फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, परमिट, पॉल्यूशन नियंत्रण प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है। इसके साथ ही बसों में स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर, आपातकालीन निकास सहित अन्य सभी सुरक्षा उपकरण पूर्ण रूप से कार्यशील स्थिति में होने चाहिए। बस चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है और वे अनुभवी व नशामुक्त हों।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर कसेगा शिकंजा, इन राज्यों के नियमों को लागू करने की तैयारी

एसडीएम ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यकता अनुसार परिचालक या सहायक की व्यवस्था करने, बसों की नियमित यांत्रिक जांच करवाने और ओवरलोडिंग न करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बच्चों के बस में चढ़ने और उतरने के समय विशेष सतर्कता बरतने के साथ विद्यालय प्रबंधन द्वारा समय-समय पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया।

बैठक में तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार कटौला, थाना प्रभारी सदर, उप-निदेशक प्राथमिक शिक्षा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  पटवारी भर्ती परीक्षा शुल्क में एससी व गरीब वर्ग को राहत न देना आरक्षण खत्म करने की साजिश: शोषण मुक्ति मंच
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More