HomeHimachalसिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बिना वैध दस्तावेज भारत में रह...

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बिना वैध दस्तावेज भारत में रह रही उज़्बेकिस्तान की महिला नाहन में गिरफ्तार

जिला सिरमौर पुलिस ने नाहन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए उज़्बेकिस्तान की एक महिला को बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

नाहन : जिला सिरमौर पुलिस ने नाहन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए उज़्बेकिस्तान की एक महिला को बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना सदर नाहन में इस संबंध में Foreigners Act की धारा 14 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि 22 जनवरी 2026 की रात पुलिस थाना नाहन को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली कि शक्तिनगर से आगे कैंची मोड़ के पास एक गाड़ी खड़ी है, जिसमें एक युवक और एक युवती बैठे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात की तस्दीक की। जांच के दौरान लिंक रोड जोगनवाली नाहन पर एक गाड़ी संख्या UP16EF-7194 सड़क किनारे नाली में एक तरफ धंसी हुई पाई गई।

ये भी पढ़ें:  मानसून 2026 से पहले अलर्ट मोड में मंडी प्रशासन, आपदा से निपटने को बनी रणनीति, हर विभाग को सख्त निर्देश

गाड़ी की चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम सैफ क्वेजिलबाश पुत्र स्वर्गीय आघा अब्बास कासिम क्वेजिलबाश निवासी फ्लैट नंबर-901, टावर नंबर-1, जेपी कोर्ट, वीटीसी, ग्रेटर नोएडा, जिला गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश बताया। वहीं , उसके साथ बैठी महिला ने स्वयं को उज़्बेकिस्तान की निवासी बताया। तस्दीक के दौरान उक्त महिला के पास भारत में रहने से संबंधित कोई वैध पासपोर्ट या वीजा नहीं पाया गया।

इसके बाद पुलिस थाना नाहन में महिला के खिलाफ Foreigners Act की धारा 14 के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  HP Police बनाम Delhi Police: युकां कार्यकर्ताओं को दिल्ली लेकर जा रही पुलिस को शोघी में फिर रोका
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More