HomeHimachal200 करोड़ की छैला-ओच्छघाट सड़क मोदी सरकार की देन, कांग्रेस कर रही...

200 करोड़ की छैला-ओच्छघाट सड़क मोदी सरकार की देन, कांग्रेस कर रही झूठा श्रेय लेने की कोशिश: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि छैला से लेकर ओच्छघाट तक कृषि एवं बागवानी क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़क को बेहतरीन बनाने के लिए केंद्र सरकार ने ₹200 करोड़ की राशि स्वीकृत कर हिमाचल को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया।

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि छैला से लेकर ओच्छघाट तक कृषि एवं बागवानी क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़क को बेहतरीन बनाने के लिए केंद्र सरकार ने ₹200 करोड़ की राशि स्वीकृत कर हिमाचल को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सांसद सुरेश कश्यप की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इस सड़क परियोजना की मांग को निरंतर मजबूती से उठाया और केंद्र सरकार तक जनभावनाओं को पहुंचाया। यह भाजपा की विकासशील सोच और प्रतिबद्धता का परिणाम है कि हिमाचल को लगातार बड़ी परियोजनाएं मिल रही हैं।

ये भी पढ़ें:  पुरुवाला स्कूल पहुंचीं जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा, अपना विद्यालय योजना के तहत किया निरीक्षण

डॉ. बिंदल ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इस ₹200 करोड़ की परियोजना का झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं और वाहवाही लूटने का अनुचित प्रयास कर रहे हैं। इस परियोजना में प्रदेश की कांग्रेस सरकार का किसी भी प्रकार का कोई योगदान नहीं है। यही नहीं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्रदेश में आ रही करोड़ों की राशि में भी कांग्रेस सरकार की कोई भूमिका नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को चाहिए था कि वे प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते, न कि श्रेय लेने की होड़ में जुटते। कांग्रेस सरकार केवल राजनीति और झूठे प्रचार में लगी है, जबकि वास्तविक विकास कार्य भाजपा सरकार के प्रयासों से हो रहे हैं। भाजपा हिमाचल की जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्षरत है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए जो धनराशि भेजी है, उसका एक-एक पैसा ग्रामीण जनता के हित में खर्च होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : किराये के मकान में चल रहा था ये अवैध कारोबार, पुलिस ने किए 2 काबू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More