HomeHimachalUnaतहसीलदार पद पर चयनित सैंसोवाल की बेटी आकृति को डीसी ने किया...

तहसीलदार पद पर चयनित सैंसोवाल की बेटी आकृति को डीसी ने किया सम्मानित

डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार एकल नारियों को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

ऊना : एकल नारी कृषि सहकारी सभा घालूवाल द्वारा गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में डीसी ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान डीसी ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के सैंसोवाल गांव की बेटी आकृति को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा में तहसीलदार पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार एकल नारियों को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:  भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मिजाज, जानें ताजा अपडेट

डीसी ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों की उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में उनका भविष्य सुरक्षित और सुदृढ़ हो सके। कार्यक्रम के दौरान एकल नारी कृषि सहकारी सभा घालूवाल ने अपने कार्यालय भवन की मरम्मत (रेनोवेशन) की मांग रखी। डीसी ने सभी उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनके हितों की रक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर एकल नारी सहकारी कृषि सभा घालूवाल की अध्यक्ष कांता शर्मा, घालूवाल पंचायत के उप प्रधान अनिल जसवाल, डॉ सतीश, देशराज, रजनी, अनुपमा, काजल सहित अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें:  जनरल राजस्व रिकॉर्ड लेना बड़ी चुनौती, वक्त के साथ लोगों का धन भी हो रहा जाया, ये परेशानी अलग
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More