आज का राशिफल 3 फरवरी 2026: सितारे क्या कर रहे इशारा, शुभ मुहूर्त और पंचांग से लेकर जानें 12 राशियों का हाल

आज का पंचांग | 3 फरवरी 2026 तिथि: द्वितीया नक्षत्र: मघा करण: तैतिल पक्ष: कृष्ण योग: शोभन वार: मंगलवार

0

आज का पंचांग | 3 फरवरी 2026
तिथि: द्वितीया
नक्षत्र: मघा
करण: तैतिल
पक्ष: कृष्ण
योग: शोभन
वार: मंगलवार
आज का शुभ मुहूर्त: 09:53am-01:55pm
राहुकाल: 03:16pm-04:36pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:13pm-12:55pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। सभा में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज हाथ में सोना पहनें।

वृष राशि
आज अपनी इच्छाओं पर अंकुश रखें। आज आपका खराब रवैया दूसरों को भ्रमित कर सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से धन आगमन होगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। पेट और सिर संबंधित रोग आपको घेरे रह सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: फिरोजी
उपाय: आज कुछ बादाम चलते पानी में विसर्जित करें।

मिथुन राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके काम की जमकर तारीफ हो सकती है। कारोबार की दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज को लेकर यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज आप कुछ समय निकालकर अपने परिवार वालों के साथ बिताएं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज हरे रंग का उपयोग करें।

कर्क राशि
बीते कुछ दिनों में जो धन आपने इन्वेस्ट किया था, उससे आज आपको अच्छा-खासा फायदा मिल सकता है। दूर-दराज से कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आज आपको धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।

ये भी पढ़ें:  हरिओम कॉलोनी पांवटा साहिब में गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू, 27 से 31 अगस्त तक होगा आयोजन

सिंह राशि
खुद अपना इलाज करने से बचें, क्योंकि दवाइयों पर आपकी निर्भरता बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी जरूरतों का ख्याल रखेगी। आज किए गए निवेश काफी फायदेमंद साबित होंगे, लेकिन भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: तामसिक चीजों का त्याग करें।

कन्या राशि
मानसिक शांति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। बुजुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आंखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे। इस राशि के छात्र-छात्राओं को आज पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला
उपाय: गरीब कन्याओं की सहायता करें।

ये भी पढ़ें:  ऐतिहासिक चौगान में 23 को होगा 'गुरमत समागम', महान पंथक हस्तियां गुरबाणी कीर्तन से संगत को करेंगी निहाल

तुला राशि
पेचीदा हालत में फंसने पर घबराएं नहीं। आज होश से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज खाने-पीने की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता होगी। न चाहते हुए भी धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।

वृश्चिक राशि
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तनावग्रस्त रह सकते हैं। किसी चीज में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सतनाजा दान करें।

धनु राशि
अनचाहे ख्यालों को दिमाग पर हावी न होने दें। आज आप लापरवाही कर सकते हैं। अकस्मात धन खर्च हो सकता है। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: केसरी
उपाय: शहद खाकर घर से बाहर निकलें।

मकर राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
उपाय: पीला हलवा बनाकर गरीबों में बांट दें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा या आपको सताएगी आर्थिक तंगी, उपाय के साथ जानें क्या कहता है आपका गुड लक

कुंभ राशि
कुछ ऐसी घटनाएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन खुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। पैसे बनाने के नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके जेहन में आएं। कर्मकांड, हवन और पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर में होगा। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मीन राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। व्यर्थ में धन खर्च न करें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356