चंबा में पंचायत निर्वाचन मतदाता सूचियों का अंतिम रूप प्रकाशित: डीसी मुकेश रेपसवाल

0

चंबा : डीसी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार जिला चंबा की समस्त ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारूप 6 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित किया गया था, जिस पर प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा किए जाने के बाद पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 21(1) के अंतर्गत अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियां से संबंधित भाग की प्रतिलिपि डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) चंबा, जिला पंचायत अधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) चंबा के अलावा संबंधित ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषद चंबा के कार्यालय में निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं,  वे जिला स्तर पर संबंधित कार्यालयों में उपस्थित होकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए निर्धारित शुल्क 2 रुपए देय होगा।

ये भी पढ़ें:  बिल नहीं भरा तो स्मार्ट मीटर खुद काट देगा बिजली, दोबारा जोड़ने पर देना होगा शुल्क, यहां लागू हुई नई व्यवस्था