HomeHimachalMandiAudition: नृत्य ऑडिशन में 93 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि...

Audition: नृत्य ऑडिशन में 93 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी- 2026 के लिए सभी ऑडिशन संपन्न

इससे पूर्व वॉयस ऑफ शिवरात्रि 2026 के लिए आयोजित गायन ऑडिशन भी संपन्न हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए कुल 278 कलाकारों ने ऑडिशन दिए हैं।

मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 के अंतर्गत आयोजित नृत्य ऑडिशन (Audition) में शनिवार को 93 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मंडी जिला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने लोक, पारंपरिक एवं आधुनिक नृत्य शैलियों में अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से ऑडिशन में सहभागिता की।

अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने बताया कि नृत्य ऑडिशन के माध्यम से चयनित कलाकारों को महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वॉयस ऑफ शिवरात्रि 2026 के लिए आयोजित गायन ऑडिशन भी संपन्न हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए कुल 278 कलाकारों ने ऑडिशन दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में जिला परिषद की तस्वीर साफ, 19 वार्डों में किसने मारी बाजी? पढ़ें विजेताओं की पूरी सूची
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More