HomeRashifalराशिफल 9 फरवरी 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन,...

राशिफल 9 फरवरी 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

आज का पंचांग | 9 फरवरी 2026 तिथि: अष्टमी नक्षत्र: विशाखा करण: बालव पक्ष: कृष्ण योग: वृद्धि वार: सोमवार

आज का पंचांग | 9 फरवरी 2026
तिथि: अष्टमी
नक्षत्र: विशाखा
करण: बालव
पक्ष: कृष्ण
योग: वृद्धि
वार: सोमवार
आज के शुभ मुहूर्त:
07:08am-08:29am
09:51am-11:13am
राहुकाल: 08:29am-09:51am
अभिजीत मुहूर्त: 12:13pm-12:57pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: चितकबरा
उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

वृष राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: जटावाला नारियल पानी में विसर्जित करें।

मिथुन राशि
आज आप खुद को सुकून में और जिंदगी का लुत्फ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करेंगे। आप अपनी छुपी खासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत खूबसूरत है। आज तनाव से मुक्त रहने की कोशिश करें और आराम करने पर जोर दें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
उपाय: कुमारी कन्याओं की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 21 फरवरी 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें पंचांग और आज का शुभ मुहूर्त

सिंह राशि
खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप भावनात्मक तरीके से निर्णय लेने में सक्षम होंगे। वेबसाइट से धन लाभ होने की संभावना होगी। आज आपके कार्य की जमकर तारीफ होगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: जामनी
उपाय: आज कुमारी कन्याओं को केसर-बादाम वाली खीर खिलाएं।

कर्क राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: गरीबों में दूध से बनी चीजों का दान करें।

कन्या राशि
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे। माता-पिता की वजह से आज आप आर्थिक परेशानी से बाहर निकल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। फिजूल खर्ची की वजह से वैवाहिक जीवन में झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: आज पीले रंग की चीज किसी ब्राह्मण को दान दें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: 7 राशि के जातकों के लिए आज ये चीजें दान करना होगा फलदायी, बदलेगा भाग्य

तुला राशि
बीते कुछ दिनों में जो धन आपने निवेश किया था, उससे आज अच्छा खासा फायदा मिल सकता है। दूरदराज से कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आज आपको धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।

वृश्चिक राशि
आज आपका सपना हकीकत में बदल सकता है। उत्साह को आज काबू में रखें। दिन के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। नौकरी और व्यवसाय से प्रचुर लाभ होने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: मेहंदी
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

धनु राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। अपने कार्यों के प्रति लापरवाही हो सकती है। बेफिजूल की यात्राओं से बचें। सभा में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज हाथ में सोना पहनें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: संक्रांति के दिन खुलेंगे आपकी किस्मत के दरवाजे! जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

मकर राशि
शरीर के किसी अंग में आज अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: गरीबों में मिठाई बांटें।

कुंभ राशि
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कोई लेनदार आज आपके दरवाजे पर आ सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नशों की लत से दूर रहें। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: शिवलिंग के ऊपर केसर वाला दूध चढ़ाएं।

मीन राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज गुड़ का दान करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 9418745356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More