Home Rashifal राशिफल 10 फरवरी 2026: इन राशियों के लिए आज धन लाभ के...

राशिफल 10 फरवरी 2026: इन राशियों के लिए आज धन लाभ के संकेत! जानें पंचांग और शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग | 10 फरवरी 2026 तिथि: नवमी नक्षत्र: विशाखा करण: कौलव पक्ष: कृष्ण योग: ध्रुव वार: मंगलवार

0

आज का पंचांग | 10 फरवरी 2026
तिथि: नवमी
नक्षत्र: विशाखा
करण: कौलव
पक्ष: कृष्ण
योग: ध्रुव
वार: मंगलवार
आज का शुभ मुहूर्त: 09:51am-01:37pm
राहुकाल: 03:19pm-04:41pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:13pm-12:57pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
आज आपकी आंखों में समस्या हो सकती है। आज आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेलजोल बढ़ाएगा। व्यर्थ में धन खर्च न करें। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। नए स्रोतों से पैसा आने की संभावना रहेगी। लोकप्रियता बढ़ेगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नीला
उपाय: आज घर से बाहर निकलते समय नीले रंग का प्रयोग करें।

वृष राशि
व्यवसाय के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। बेफिजूली की यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: गाजरी
उपाय: लाल गाय की सेवा करना अत्यंत शुभ रहेगा।

मिथुन राशि
आज आप में आलस्य की मात्रा अधिक हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी से आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं। धन गुम होने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंधों में झगड़ा हो सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम गरम और थकान भरा रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: काफी
उपाय: आज चांदी धारण करें।

ये भी पढ़ें:  श्री चिंतपूर्णी दर्शनार्थ संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

कर्क राशि
आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। विभिन्न स्रोतों से आज धन आगमन की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप मेहमान नवाजी का लुत्फ उठा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज कांसे का दान करें।

सिंह राशि
हृदय संबंधी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। आज आप उधार चुकाने में सक्षम होंगे। कुछ लंबी यात्राएं हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: काले या सफेद वस्त्र में लोहे की पांच कील या चूना लपेटकर चलते पानी में विसर्जित करें।

कन्या राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पारदर्शी पीला
उपाय: कुछ बादाम चलते पानी में विसर्जित करें।

तुला राशि
पुरानी घटनाएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। आज अपने मन को शांत रखें। आज दोस्तों से पैसे उधार मांगने पड़ सकते हैं। व्यापारिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। स्वभाव क्रोधी और चिड़चिड़ा हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज रात चूल्हे की आग दूध से बुझाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 7 दिसंबर का दिन, जानें पंचांग और शुभ मुहूर्त

वृश्चिक राशि
कुछ ऐसी घटनाएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप खुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके जेहन में आएं। कर्मकांड, हवन या पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर में होगा। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

धनु राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
उपाय: पीला हलवा बनाकर गरीबों में बांट दें।

मकर राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। झगड़ा होने की पूरी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भूरा
उपाय: किसी मंदिर या गुरुद्वारे में दान करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: रहस्यमय धन लाभ और अनचाही यात्राएं! आज का दिन इन राशियों के लिए बनेगा 'टर्निंग पॉइंट'?

कुंभ राशि
मानसिक तनाव को दूर करने का उपाय करें। भाई-बहनों में से आज कोई पैसे उधार मांग सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज आप लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक हालातों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज साधु-संतों की सेवा करें।

मीन राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए निवेश किया था, उसका फायदा आज आपको मिल सकता है। आपका दिमाग कामकाज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां साझा करेंगे, लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे, जो करना आपको पसंद है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरी
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356