Home Crime संगड़ाह में पैदल जा रहे युवक से मिली 60 ग्राम चरस, गुप्त...

संगड़ाह में पैदल जा रहे युवक से मिली 60 ग्राम चरस, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

संगड़ाह क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

0

नाहन : सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना संगड़ाह की टीम को सूचना मिली थी कि पाब पानी के पास एक व्यक्ति पैदल आ रहा है और उसके पास मादक पदार्थ हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अमित कुमार निवासी गांव डुंगी के कब्जे से 60 ग्राम चरस बरामद की गई।

ये भी पढ़ें:  स्कॉर्पियो से हो रही थी नशे की तस्करी, हजारों की नकदी भी बरामद, 2 शख्स गिरफ्तार

इस संबंध में पुलिस थाना संगड़ाह में आरोपी के खिलाफ धारा 20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस किया गया है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।