HomeHimachalMandiशिवरात्रि महोत्सव में पहली बार आयोजित होगा मंडी साहित्य उत्सव, एकसाथ जुटेंगे...

शिवरात्रि महोत्सव में पहली बार आयोजित होगा मंडी साहित्य उत्सव, एकसाथ जुटेंगे साहित्य जगत के ख्यात रचनाकार

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के दौरान इस बार मंडी के साहित्य जगत से भी लोग रू-ब-रू हो सकेंगे। शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में मंडी साहित्य उत्सव का आयोजन इस बार 14 फरवरी, 2026 को संकन गार्डन के ओपन थियेटर में किया जा रहा है।

मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के दौरान इस बार मंडी के साहित्य जगत से भी लोग रू-ब-रू हो सकेंगे। शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में मंडी साहित्य उत्सव का आयोजन इस बार 14 फरवरी, 2026 को संकन गार्डन के ओपन थियेटर में किया जा रहा है। सदियों से मंडी के इतिहास के साक्षी रहे घंटाघर के ठीक नीचे साहित्य जगत के ख्यात रचनाकार एकसाथ जुटेंगे।

डीसी एवं शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी नगर सदियों से कला एवं संस्कृति का संवाहक रहा है। साहित्य के क्षेत्र में भी यहां के रचनाकारों ने उत्कृष्ट साहित्य सृजन कर देश-विदेश में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि इस बार एक महत्वकांक्षी पहल करते हुए मंडी साहित्य उत्सव का आयोजन शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इसमें मंडी के साहित्यकारों की उपलब्धियों एवं रचनाओं पर पांच पैनल डिस्कशन रखी गई हैं। इसके अलावा यहां की ललित कलाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

ये भी पढ़ें:  चंबा में प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू, पहले ही दिन किसानों ने दिखाया उत्साह

अपूर्व देवगन ने बताया कि 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक पांच सत्रों में यह उत्सव आयोजित किया जाएगा। जाने-माने लेखक और इतिहासकार राजा भसीन इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। उत्सव के दौरान प्रथम सत्र में रूपेश्वरी शर्मा, डॉ. रेखा वशिष्ठ, कृष्णचंद महादेविया, मुरारी शर्मा और पृथीपाल मंडयाली लोक साहित्य एवं समकालीन साहित्य पर चर्चा करेंगे। दूसरे सत्र में डॉ. राकेश शर्मा, बीरबल शर्मा, सीमा शर्मा और राजेश ललित कला और फोटोग्राफी विधा पर, तृतीय सत्र में पवन चौहान, रमेश रवि, कृष्णचंद महादेविया और सीमा शर्मा बाल कहानियां विधा में ‘किस्मों की विरासतः लोक कथा से बाल कथा तक’ विषय पर चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाहन को मिलेगी 190 करोड़ की सौगात, इन बड़े प्रोजेक्ट्स का CM करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

गजल संध्या से होगा समापन
चौथे सत्र में डॉ. शिवम त्यागी, जीवन पठानिया, सुशांत व डॉ. अनिता ठाकुर युवा लेखन एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर तथा अंतिम सत्र में जगदीश कपूर, कुलदीप गुलेरिया, विनोद बहल, प्रकाश चंद धीमान और सत्य महेश शर्मा हिमाचल प्रदेश के लोक साहित्य एवं भाषा पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस साहित्य उत्सव का समापन शाम छह बजे गजल संध्या से होगा। इसमें रिषभ भारद्वाज और कुलदीप अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

इस साहित्य उत्सव में मंडी के लेखकों एवं साहित्यकारों को शामिल करने का प्रयास किया गया है। भविष्य में इसे और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मंडी के साहित्य एवं कला जगत के बारे में जानने-समझने का यह एक सुअवसर है और इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

ये भी पढ़ें:  जुलाई में 94 कर्मचारियों को मिला करुणामूलक रोजगार, राज्य सरकार ने ग्रुप-सी पदों पर दी नियुक्ति
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More