HomeHimachalSirmaurसीनियर राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता खेलेगा सिरमौर का ये खिलाड़ी, पहले भी...

सीनियर राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता खेलेगा सिरमौर का ये खिलाड़ी, पहले भी मनवा चुके अपनी प्रतिभा

यह प्रतियोगिता 13 और 14 फरवरी, 2026 को बिलासपुर के जुखाला हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित की जाएगी। उनके चयन की खबर से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर की कोटड़ी व्यास पंचायत के पीयूष डंगवाल का 32वीं सीनियर वर्ग राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 13 और 14 फरवरी, 2026 को बिलासपुर के जुखाला हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित की जा रही है। उनके चयन से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पीयूष की तैयारियां जोरों पर हैं। उनके परिवार और कोच ने उनकी मेहनत पर विश्वास जताते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद व्यक्त की है। पीयूष के पिता राजिंदर चौधरी ने चयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए अपने पुत्र और कोच की कड़ी मेहनत की सराहना की।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के डॉ. मनीष कपूर को बड़ी जिम्मेदारी, बने ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य

पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने भी पीयूष को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि पीयूष ने पिछले तीन-चार वर्षों में हैंडबॉल में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वह तीन बार ओपन और स्कूल स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं।

समाजसेवी सुखविंदर चौधरी, स्पोर्ट्स युवा क्लब, शिव मंदिर कमेटी कोटड़ी चांदपुर और अन्य खेल प्रेमियों ने भी पीयूष को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की है।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में नगर निकाय चुनावों के लिए वार्डों के आधार पर आरक्षण रोस्टर जारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More