HomeAccidentहिमाचल में बड़ा हादसा: कार खाई में गिरने से 2 महिलाओं सहित...

हिमाचल में बड़ा हादसा: कार खाई में गिरने से 2 महिलाओं सहित 4 की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। ये हादसा भावानगर उपमंडल में पेश आया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। ये हादसा भावानगर उपमंडल में पेश आया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार टापरी से जानी जा रही कार HP26B8999 अचानक जानी लिंक पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे के समय गाड़ी में 5 लोग सवार थे, जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। एक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें:  नेशनल मुकाबले की तैयारी में हिमाचल रग्बी टीम, सेलाकुई में शुरू हुआ सब जूनियर खिलाड़ियों का कैंप

जानकारी मिली है कि वाहन में सवार सभी लोग निचार तहसील के रामनी डाकघर के जानी गांव के निवासी थे। मृतकों की पहचान हिमेश कुमार (19) पुत्र नरेश कुमार, कृष्णा (42) पत्नी नरेश कुमार, सुषमा (47) पत्नी रोशन लाल और इंद्र लाल (30) पुत्र हरि लाल के तौर पर हुई है, जबकि विद्या कृष्ण (32) पुत्र हरि लाल निवासी जानी तहसील निचार गंभीर रूप से घायल हुआ है।

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य केंद्र धगेड़ा में शुरू हुआ मुफ्त HPV टीकाकरण, ददाहू में बीएमओ डॉ. मोनीषा ने किया अभियान का शुभारंभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More