HomeHimachalSirmaurधौलाकुआं में विद्यार्थियों ने सीखीं आधुनिक खेती की तकनीकें, पुष्प और फल...

धौलाकुआं में विद्यार्थियों ने सीखीं आधुनिक खेती की तकनीकें, पुष्प और फल उत्पादन का लिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

इस मौके पर सह निदेशक डॉ. प्रियंका ठाकुर ने विद्यार्थियों को केंद्र द्वारा विकसित तकनीकों की जानकारी देते हुए पुष्प फसलों, जंगली सजावटी पौधों और गेंदा, डहलिया व पेटूनिया जैसी सजावटी फसलों के महत्व और उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।

धौलाकुआं : जिला सिरमौर के धौलाकुआं स्थित क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में 16 और 17 फरवरी 2026 को आयोजित शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत सिरमौर के दो विद्यालयों के कुल 56 विद्यार्थियों को आधुनिक बागवानी तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पुष्प और फल उत्पादन से जुड़ी उन्नत विधियों को नजदीक से देखा और छंटाई सहित विभिन्न कार्यों का व्यावहारिक अभ्यास किया।

कार्यक्रम के पहले दिन शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलांहा के कक्षा 10वीं और 11वीं के 33 विद्यार्थी तीन अध्यापकों के साथ केंद्र पहुंचे, जबकि दूसरे दिन राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ददाहू की 23 छात्राओं ने चार अध्यापकों के साथ भ्रमण किया। इस मौके पर सह निदेशक डॉ. प्रियंका ठाकुर ने विद्यार्थियों को केंद्र द्वारा विकसित तकनीकों की जानकारी देते हुए पुष्प फसलों, जंगली सजावटी पौधों और गेंदा, डहलिया व पेटूनिया जैसी सजावटी फसलों के महत्व और उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।

ये भी पढ़ें:  एकता को विशिष्ट डिजाइन के लिए विशेष पुरस्कार, नाहन महाविद्यालय में रक्षाबंधन पर्व पर हुई मेहंदी प्रतियोगिता

यंग प्रोफेशनल–II डॉ. सिमरन कश्यप ने शीतकालीन वार्षिक पुष्पों के साथ फल फसलों के अंतरवर्तीय खेती मॉडल की जानकारी दी। क्षेत्र सहायक राकेश ने विद्यार्थियों को लीची, आम और साइट्रस फसलों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया और साइट्रस पौधों की प्रूनिंग का अभ्यास भी करवाया। विद्यार्थियों ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण के दौरान केंद्र में आधुनिक बागवानी तकनीकों, फसल प्रबंधन और व्यावहारिक कृषि कार्यों का प्रत्यक्ष अनुभव मिला, जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि हुई।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More