HomeHimachalSirmaurअंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे कपिल मोहन ठाकुर, नई दिल्ली...

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे कपिल मोहन ठाकुर, नई दिल्ली में सम्मेलन में होंगे शामिल

सम्मेलन का विषय “डिजिटल समाज और मानवीय मूल्य: एआई युग में एकात्म मानव दर्शन की प्रासंगिकता” रखा गया है। सम्मेलन का आयोजन शैक्षिक फाउंडेशन और अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसमें विभिन्न देशों के शिक्षक प्रतिनिधि भाग लेंगे और डिजिटल समाज में मानवीय मूल्यों की भूमिका पर विचार-विमर्श होगा।

नाहन : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष कपिल मोहन ठाकुर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सम्मेलन 22 और 23 फरवरी को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का विषय “डिजिटल समाज और मानवीय मूल्य: एआई युग में एकात्म मानव दर्शन की प्रासंगिकता” रखा गया है। सम्मेलन का आयोजन शैक्षिक फाउंडेशन और अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसमें विभिन्न देशों के शिक्षक प्रतिनिधि भाग लेंगे और डिजिटल समाज में मानवीय मूल्यों की भूमिका पर विचार-विमर्श होगा।

ये भी पढ़ें:  मनदीप ठाकुर को सिरमौर जिला के नए NSUI अध्यक्ष की कमान

शैक्षिक फाउंडेशन भारत की सनातन चिंतन परंपरा पर आधारित जीवन मूल्यों- सत्य, अहिंसा, करुणा, कर्तव्य और वसुधैव कुटुम्बकम् को शिक्षा के माध्यम से बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एक शिक्षक संगठन है, जो “छात्र हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक और शिक्षक हित में समाज” के आदर्श वाक्य के साथ कार्य करते हुए शिक्षा, शिक्षक और समाज के समन्वित विकास की दिशा में प्रयासरत है। सम्मेलन के दौरान डिजिटल युग में शिक्षा व्यवस्था, मानवीय मूल्यों की भूमिका और भविष्य की चुनौतियों पर गहन चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  बच्चों ने स्कूल कक्ष में ही उगा दी बटन मशरूम, मिड डे मील में जाएगी परोसी, हिमाचल में ऐसा पहली बार!
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More