HomeRashifalराशिफल 20 फरवरी 2026: ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर...

राशिफल 20 फरवरी 2026: ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर, किसकी बदलेगी किस्मत

आज का पंचांग | 20 फरवरी 2026 तिथि: तृतीया नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद करण: गर पक्ष: शुक्ल योग: साध्य वार: शुक्रवार

आज का पंचांग | 20 फरवरी 2026
तिथि: तृतीया
नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद
करण: गर
पक्ष: शुक्ल
योग: साध्य
वार: शुक्रवार
आज का शुभ मुहूर्त: 06:58am-11:10am
राहुकाल: 11:10am-12:34pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:12pm-12:57pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आप अपनी भावनाओं पर काबू रखने में दिक्कत महसूस करेंगे। आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा और इसलिए आपमें झुंझलाहट पैदा करेगा। समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज हो सकता/सकती है। आप खाली समय में अपने पसंदीदा काम करना पसंद करते हैं, आज भी आप ऐसा ही कुछ करने का सोचेंगे लेकिन किसी शख्स के घर में आने की वजह से आपका यह प्लान चौपट हो सकता है। किराने की खरीदारी को लेकर जीवनसाथी से तकरार मुमकिन है। आपके पिता आज आपके लिए कोई तोहफा ला सकते हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज किसी अपंग या भिखारी को भोजन कराएं।

वृष राशि
आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। कार्यक्षेत्र में या कारोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुकसान करा सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से मिली आकस्मिक अच्छी खबर आपके पूरे परिवार के लिए खुशी के लम्हे लाएगी। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे और आपके लिए काफी मौके भी होंगे। यात्रा का दौरान अपने समान की निगरानी रखें। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं। घर पर आज आपके अच्छे गुणों की चर्चा हो सकती है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: केतु का दान एवं पूजा करें।

ये भी पढ़ें:  श्री दुद्धेश्वर महादेव : पांडवों ने की थी शिव आराधना; हर सोमवार लगता है भक्तों का मेला

मिथुन राशि
किसी की सलाह लिए बिना आज आपको पैसा कहीं भी निवेश नहीं करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ खरीदारी मजेदार रहेगी। इससे आप दोनों के बीच की समझ में भी इजाफा होगा। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा। दिवास्वप्नों में समय खपाना नुकसानदेह रहेगा, इस मुगालते में न रहें कि दूसरे आपका काम करेंगे। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: जेब में तांबे का सिक्का रखें।

कर्क राशि
ज्यादा यात्रा करना ठीक नहीं। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा, इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेंगे। सुबह की ताजी धूप आज आपको नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: काला सफेद कपड़ा किसी साधु को दान करें।

सिंह राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: जटावाला नारियल पानी में विसर्जित करें।

कन्या राशि
दूसरों की इच्छाएं आपकी अपना खयाल रखने की इच्छा से टकराएंगी। अपने जज्बात को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा। दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। दूसरों की दखलअंदाजी गतिरोध पैदा कर सकती है। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष पर HRTC वर्कशॉप नाहन में औजारों का पूजन

तुला राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा दिन है। आपकी खुशमिजाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। आपके बच्चे के पुरस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए खुशनुमा एहसास रहेगा। आज आपको रिश्तों की अहमियत का अंदाजा हो सकता है क्योंकि आज के दिन का ज्यादातर समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे। आज मौसम के मिजाज की तरह ही दिन में कई बार आपका मिजाज भी बदल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हरा
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृश्चिक राशि
आज सेहत को देखभाल की खास जरूरत है। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आसपास के लोगों को खुश कर देगा। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक्त अपनी भावनाओं पर काबू रखें। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुजार सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला
उपाय: स्कूल, हॉस्पिटल या अनाथ आश्रम में दान करें।

धनु राशि
आशावादी बनें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें। नहीं तो परेशानी खड़ी हो सकती है। जरूरत के वक्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज फायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज घर से बाहर निकलते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 27 मार्च 2026: सभी 12 राशियों का हाल और जानें अपना गुड लक, पंचांग और शुभ मुहूर्त

मकर राशि
गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते-फिरते समय खासा खयाल रखने की जरूरत है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गाय की सेवा करें।

कुंभ राशि
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जिंदगी की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। जीवनसाथी आपका खयाल रखेगा। आपके जीवनसाथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: मंदिर में जाकर सफेद रंग की चीजों का भोग लगाएं।

मीन राशि
आज आपकी आंखों में प्रॉब्लम हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ में धन खर्च न करें। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। नए स्रोतों से पैसा आने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नीला
उपाय: आज घर से बाहर निकलते समय नीले रंग का प्रयोग करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More