Home Himachal Solan वायरल “बच्चा चोरी” वीडियो निकला अफवाह, पुलिस जांच में नहीं मिला कोई...

वायरल “बच्चा चोरी” वीडियो निकला अफवाह, पुलिस जांच में नहीं मिला कोई साक्ष्य

नालागढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं को साझा करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अनावश्यक अफवाहों और दहशत से बचा जा सके।

0

नालागढ़ : सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित “बच्चा चोरी गिरोह” से जुड़े वीडियो को लेकर नालागढ़ पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि मामले में किसी भी प्रकार की बच्चा चोरी की घटना की न तो पुष्टि हुई है और न ही इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज हुई है। संबंधित व्यक्तियों को एहतियातन पुलिस थाना नालागढ़ लाकर पूछताछ की गई, लेकिन जांच के दौरान बच्चा चोरी से जुड़ा कोई तथ्य या साक्ष्य सामने नहीं आया।

पुलिस जांच में यह सामने आया कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति बेहरूपिया था, जिसके कारण लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई और वीडियो को बच्चा चोरी गिरोह से जोड़कर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:  फेक आईडी बनाकर अफसर को बदनाम करने की साजिश, साइबर सेल से शिकायत