होमAccidentनाहन-ददाहू सड़क पर अनियंत्रित होकर नाले के पास पलटी थार जीप

नाहन-ददाहू सड़क पर अनियंत्रित होकर नाले के पास पलटी थार जीप

गनीमत ये रही कि जीप घटनास्थल के समीप बहने वाले नाले में गिरने से बच गई। हालांकि, ये नहीं स्पष्ट नहीं है कि जीप में कितने लोग सवार थे। रात को हादसे के बाद कार सवार दूसरी गाड़ी में गंतव्य तक पहुंचे।

नाहन : नाहन-ददाहू सड़क पर एक थार (जीप) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा गत रात दोसड़का से महज दो किलोमीटर की दूरी पर लोहारड़ी नामक स्थान के पास पेश आया। जीप जमटा की तरफ से नाहन की ओर आ रही थी। इस दौरान चालक जीप से संतुलन खो बैठा और गाड़ी नाले के समीप जा गिरी।

गनीमत ये रही कि जीप घटनास्थल के समीप बहने वाले नाले में गिरने से बच गई। हालांकि, ये नहीं स्पष्ट नहीं है कि जीप में कितने लोग सवार थे। रात को हादसे के बाद कार सवार दूसरी गाड़ी में गंतव्य तक पहुंचे। मौके पर कार में नंबर प्लेट्स भी नहीं थी। ऐसे में माना जा रहा है कि या तो जीप एप्लाइड फॉर थी या फिर हादसे के बाद उसकी नंबर प्लेट्स उतार ली गईं।

ये भी पढ़ें:  बिरोजा फैक्टरी के समीप चिट्टे के साथ पकड़े गए ये 3 युवक, एसआईयू ने दिया कार्रवाई को अंजाम

फिलहाल, दुर्घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास मौके पर क्रैन को बुलाकर गाड़ी को उठाया गया। इस दौरान लोगों ने बताया कि कार में सवार लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। ये हादसा रात को हुआ।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More