HomeCrimeहिमाचल में 5 साल की मासूम से शर्मनाक हरकत, हिरासत में लिया...

हिमाचल में 5 साल की मासूम से शर्मनाक हरकत, हिरासत में लिया आरोपी

देखते ही देखते गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि आरोपी के घर में तोड़फोड़ की खबरें भी सामने आई हैं।

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। आरोपी उसी गांव का एक 15 वर्षीय किशोर बताया जा रहा है। घटना गत शुक्रवार शाम की है, जब आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर खेतों की तरफ ले गया और वहां इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।

इसके घटना के बाद मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि आरोपी के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। शनिवार को भी क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण रहा।

ये भी पढ़ें:  Bilaspur : फोरलेन कार्यों का निरीक्षण करने नौणी पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

​हालात बिगड़ते देख पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

कानूनी प्रक्रिया के तहत पीड़िता का उसके माता-पिता की मौजूदगी में मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और आरोपी का भी मेडिकल टेस्ट कराया गया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है, ताकि जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

ये भी पढ़ें:  बसंतपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर होगी भर्ती, 4 अगस्त तक करें आवेदन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More