HomeRashifalराशिफल 8 मार्च 2026: जानें आज का पंचांग और सभी 12 राशियों...

राशिफल 8 मार्च 2026: जानें आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल

आज का पंचांग | 8 मार्च 2026 तिथि: पंचमी नक्षत्र: स्वाति करण: कौलव पक्ष: कृष्ण योग: ध्रुव वार: रविवार

आज का पंचांग | 8 मार्च 2026
तिथि: पंचमी
नक्षत्र: स्वाति
करण: कौलव
पक्ष: कृष्ण
योग: ध्रुव
वार: रविवार
आज का शुभ मुहूर्त: 08:08am-12:31pm
राहुकाल: 04:55pm-06:22pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:09pm-12:55pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप अनुभवी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दूरसंचार के माध्यम से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: अपने वजन के बराबर जौं गौशाला में दान करें।

वृष राशि
आज आप में चुस्ती फुर्ती देखी जा सकती है। स्वास्थ्य पहले से अच्छा होगा। आर्थिक रूप से भी सुधार होगा। आज कोई बिगड़ा हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं। छोटी मोटी यात्राएं हो सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज अपने कुल देवता की पूजा करें।

मिथुन राशि
शारीरिक स्थिति को सुधारने के लिए संतुलित आहार लें। यदि आप किसी काम के लिए लोन लेने वाले थे तो वह लोन आज आपको मिल सकता है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: कुमारी कन्याओं को भोजन कराएं।

ये भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर मां भंगायणी मंदिर में लगेगा विशाल भंडारा, भारत दर्शन तीर्थ यात्रा परिवार कर रहा बड़ा आयोजन

कर्क राशि
काम का दबाव और घरेलू मतभेद मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। आज स्टॉक मार्केट और म्युचुअल फंड में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शाम के समय आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज तोते को हरी मिर्च खिलाएं।

सिंह राशि
आज आपका ऊर्जा स्तर बढ़ चढ़कर रहेगा। आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। आज काम का बोझ अधिक रह सकता है। शाम के समय विलास की सामग्री पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: आज किसी गरीब व्यक्ति को चमड़े का जूता दान करें।

कन्या राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। शाम के समय मित्र गणों के साथ आप बाहर पार्टी वगैरा कर सकते हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को गिफ्ट दें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के त्रिलोकपुर में मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं को दी ये बड़ी सौगात, बस एक क्लिक कीजिए...

तुला राशि
बेहतर जिंदगी के लिए आप अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। आज आपकी लापरवाही के कारण आपको नुकसान भुगतना पड़ सकता है। किसी चीज के गुम होने की आशंका रहेगी। शाम के समय आपका स्वभाव क्रोधी व ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गरीबों में आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।

वृश्चिक राशि
आज जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है। अज्ञात स्रोतों से आज धन प्राप्त हो सकता है। आज आप किसी को भावनात्मक तरीके से आघात कर सकते हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद कपड़े ही पहनें।

धनु राशि
मानसिक शांति के लिए आज आप दान पुण्य कर सकते हैं। इच्छा शक्ति के कारण आज आपका शुभ भावनात्मक रूप से मानसिक तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी से ना लें। घर की जरूरत पर आज धन खर्च हो सकता है। खर्च नियंत्रण से बाहर होंगे।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: काफी
उपाय: इमली के पेड़ को जल से सींचें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: आर्थिक स्थिति होगी अच्छी या फालतू खर्चों से होगा नुकसान! जानें कैसा रहने वाला है आज आपका दिन

मकर राशि
छोटी मोटी बातों पर झगड़ा हो सकता है। आज आपकी बहादुरी का नमूना दिख सकता है। यात्राओं का योग बना रहेगा, परंतु यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। लेन-देन करते समय सावधानी बरतनी की आवश्यकता होगी। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आज शनि मंदिर में जाकर नीले फूलों से उपासना करें।

कुंभ राशि
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। हालांकि आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। खानपान की चीजों पर संयम बरतें। आज आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

मीन राशि
मनोरंजन की चीजों पर आज आप जरूरत से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर आज आप लापरवाही कर सकते हैं। खर्च आज नियंत्रण से बाहर होंगे। किसी बदनामी वाले कांड में फंसने की आशंका रहेगी। आज आप किसी से पैसे उधार मांग सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्योदय के समय 11 दाने गेहूं के खाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More