HomeCrimeनाहन में पेशी के बाद दो पक्ष भिड़े, मारपीट और धमकी के...

नाहन में पेशी के बाद दो पक्ष भिड़े, मारपीट और धमकी के आरोपों पर क्रॉस केस दर्ज

पुलिस थाना नाहन में मारपीट और धमकी देने के आरोप से जुड़े क्रॉस केस दर्ज किए गए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रास्ता रोकने, गाली-गलौच, हाथापाई और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

नाहन : पुलिस थाना नाहन में मारपीट और धमकी देने के आरोप से जुड़े क्रॉस केस दर्ज किए गए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रास्ता रोकने, गाली-गलौच, हाथापाई और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता वीना चुग पत्नी राम कुमार चुग निवासी हरिपुर मोहल्ला नाहन ने बताया कि 11 मार्च 2026 को वह अपने बेटे राहुल चुग के साथ नाहन कोर्ट में पेशी के बाद लौट रही थी। आरोप है कि कोर्ट गेट के पास माधवी चौहान समेत तीन लोगों ने उनका रास्ता रोककर धक्का दिया, जिससे वह गिर गईं। शिकायत के अनुसार राहुल चुग के साथ भी मारपीट की गई, गाली गलौच की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

ये भी पढ़ें:  कभी देखी है ऐसी रंग-बिरंगी गोभी, इस जिले में सफल उत्पादन, बढ़ाएगी इम्युनिटी और भी कई लाभ

वहीं, माधवी चौहान पुत्री जे.एस. चौहान निवासी नया बाजार नाहन ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार 11 मार्च 2026 को फैमिली कोर्ट नंबर-2 नाहन में एक केस की सुनवाई के बाद राहुल चुग पुत्र राम कुमार ने उसके साथ गाली-गलौच की, हाथापाई की, रास्ता रोका और जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना नाहन ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस मामले दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  दिवाली का तोहफा : दिहाड़ीदारों की बढ़ी दिहाड़ी, लंबरदारों, एसएमसी टीचर्स, चौकीदारों का भी बढ़ाया मानदेय
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More