HomeCrimeनालागढ़ में युवक ने अपने दोस्त को मारी गोली, घायल पीजीआई रेफर,...

नालागढ़ में युवक ने अपने दोस्त को मारी गोली, घायल पीजीआई रेफर, आरोपी की तलाश में जुटीं पुलिस की विशेष टीमें

घटना के तुरंत बाद घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नालागढ़ पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

नालागढ़ : औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में मंगलवार को फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत वार्ड नंबर-2 में पेश आई, जहां एक युवक ने अपने ही एक दोस्त पर देसी कट्टे से फायर कर दिया। फायरिंग में पीड़ित युवक के हाथ में गोली लगी, जबकि कुछ छर्रे उसके पेट में भी जा लगे।

घटना के तुरंत बाद घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नालागढ़ पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में थाना नालागढ़ में आरोपी दिशांत उर्फ दिशू के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, शिपकी-ला मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने की संभावनाएं तलाशने का किया आग्रह

उधर, पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी ने साफ किया कि बीबीएन क्षेत्र में कानून और व्यवस्था को किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा और आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब: ओवरटेक करते वक्त ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दंपति की दर्दनाक मौत, लिफ्ट देने वाला चालक फरार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More