होमHimachalBilaspurजेबीटी भर्ती: बिलासपुर के 34 चयनित अभ्यर्थियों के लिए 16 अक्टूबर अहम,...

जेबीटी भर्ती: बिलासपुर के 34 चयनित अभ्यर्थियों के लिए 16 अक्टूबर अहम, दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया

सत्यापन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए कार्यालय स्तर पर एक विशेष समिति का गठन किया गया है।

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से जेबीटी (जूनियर बेसिक टीचर) भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेशभर में कुल 600 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जिला बिलासपुर के लिए चयनित 34 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन आगामी 16 अक्तूबर को उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, जिला बिलासपुर के कार्यालय में किया जाएगा।

इस बारे जानकारी देते हुए उप निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारंभिक) अरुण गौतम ने बताया कि जिला के सभी चयनित अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को सुबह 10ः30 बजे कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए कार्यालय स्तर पर एक विशेष समिति का गठन किया गया है।

ये भी पढ़ें:  धौलाकुआं में ट्यूबवेल का उद्घाटन, पुष्प दिवस पर कुलपति ने किसानों को दी आधुनिक और प्राकृतिक खेती की दिशा

उन्होंने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों तथा उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों सहित उनके कार्यालय में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें, ताकि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आगामी कार्यवाही नियमानुसार समय पर पूरी की जा सके।

Latest Articles

Explore More