HomeHimachalSirmaurनाहन के इन रक्तवीरों ने चंडीमंदिर पहुंचकर बचाई महिला की जान, निभाया...

नाहन के इन रक्तवीरों ने चंडीमंदिर पहुंचकर बचाई महिला की जान, निभाया मानवता का फर्ज

ईशान राव ने बताया कि ये सोसाइटी दिन-रात लोगों की सेवा में तत्पर है। उनका यही प्रयास है कि खून की कमी से किसी मरीज की जान न जाए। सोसाइटी का एक-एक सदस्य इसी निस्वार्थ सेवा भाव में जुटा है।

नाहन : अत्यंत आपातकालीन स्थिति में ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर ने एक बार फिर सेवा और मानवता की मिसाल पेश की है। तहसील नाहन के गांव बर्मा पापड़ी की एक महिला मरीज को कमांड अस्पताल चंडीमंदिर में रसोली के ऑपरेशन के लिए A नेगेटिव रक्त की सख्त आवश्यकता थी। हीमोग्लोबिन की कमी के चलते मरीज की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी।

सूचना मिलते ही सोसाइटी के अध्यक्ष ईशान राव ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए सदस्य अवकाश सिंह और निकेश से संपर्क किया। दोनों ही युवाओं का ब्लड ग्रुप A नेगेटिव होने के कारण उन्होंने बिना समय गंवाए मदद के लिए हामी भर दी और नाहन से हरियाणा के चंडीमंदिर पहुंचकर रक्तदान किया। उनके इस निस्वार्थ सेवा भाव के चलते समय रहते मरीज को रक्त उपलब्ध हो सका और उसकी जान बच गई।

ये भी पढ़ें:  सरकार का बड़ा एक्शन : चिट्टा गतिविधियों में शामिल 11 पुलिस कर्मी नौकरी से बर्खास्त

अवकाश सिंह जहां दशमेश रोटी बैंक नाहन की एंबुलेंस चलाते हैं, वहीं निकेश एचआरटीसी नाहन की वर्कशॉप में अप्रेंटिस के तौर पर कार्यरत हैं। दोनों ही युवा पहले भी कई बार जरूरतमंदों की मदद कर चुके हैं और सेवा के लिए दिन-रात तैयार रहते हैं।

ईशान राव ने बताया कि ये सोसाइटी दिन-रात लोगों की सेवा में तत्पर है। उनका यही प्रयास है कि खून की कमी से किसी मरीज की जान न जाए। सोसाइटी का एक-एक सदस्य इसी निस्वार्थ सेवा भाव में जुटा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए आगे आएं और नशे जैसे चिट्टे का हर स्तर पर विरोध करें, ताकि समाज को सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 2 दोषियों को 3-3 साल का कठोर कारावास, पढ़ें क्या है पूरा मामला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More