HomeNationalऑनलाइन सट्टेबाजी पर बड़ा वार: 300 वेबसाइट्स-ऐप्स एक झटके में ब्लॉक, 8400...

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर बड़ा वार: 300 वेबसाइट्स-ऐप्स एक झटके में ब्लॉक, 8400 प्लेटफॉर्म्स पर सरकार का शिकंजा!

ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू होने के बाद इस तरह के अवैध प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई में तेजी आई है। सरकार का कहना है कि यह कदम डिजिटल स्पेस को सुरक्षित बनाने और गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने अवैध ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 300 वेबसाइट्स और ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध लेनदेन की शिकायतें सामने आ रही थीं।

सरकार के अनुसार अब तक कुल 8400 से अधिक ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाया जा चुका है। इनमें करीब 4900 वेबसाइट्स ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू होने के बाद ब्लॉक की गई हैं। जिन प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई हुई है, वे मुख्य रूप से अवैध सट्टेबाजी और जुए को बढ़ावा दे रहे थे।

बताया गया है कि इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए बड़े स्तर पर अवैध आर्थिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं, जिसे रोकने के लिए आईटी एक्ट और अन्य संबंधित कानूनों के तहत लगातार निगरानी रखी जा रही है और सख्त कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस में 46 हेड कांस्टेबल बने मानद एएसआई, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू होने के बाद इस तरह के अवैध प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई में तेजी आई है। सरकार का कहना है कि यह कदम डिजिटल स्पेस को सुरक्षित बनाने और गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 के तहत देश में रियल मनी गेमिंग पर बैन लगाने का प्रावधान किया गया है। यह बिल 20 अगस्त को लोकसभा और 21 अगस्त को राज्यसभा से पारित हुआ था। 22 अगस्त को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बना और 1 अक्तूबर से लागू कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:  नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शिमला में सर्वदलीय कैंडल मार्च, CM बोले- राहुल गांधी बने न्याय की आवाज
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More